Day: September 14, 2020

Sanjay Raut

कंगना मामले में पहली बार खुलकर सामने आए संजय राउत, कंगना के बयानों के पीछे बताया बीजेपी का हाथ, एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में बोले संजय राउत— मैं नहीं हूं सरकार का हिस्सा इसलिए कंगना के बारे में बोलना ठीक नहीं लेकिन ये महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर सवाल, कंगना के इन बयानों के पीछे प्रधानमंत्री कार्यालय का हाथ, आज सुबह ही कंगना ने फिर से साधा था शिवसेना पर निशाना, मुंबई को एक बार फिर बताया पीओके और शिवसेना को बताया था सोनिया सेना

Read More »
Sachin Pilot (4)

सचिन पायलट ने देश और प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की बधाई, बोले पायलट- हमारी राजभाषा हिंदी अपनी मधुरता एवं अपने साहित्य के लिए संपूर्ण विश्व में विख्यात, हिंदी भारतीय संस्कृति और परंपरा की संवाहक जो पूरे देश को पिरोती है एकता के सूत्र में, मनुष्य के व्यवहार, विचार एवं जीवन जीने का महत्त्वपूर्ण माध्यम है हिंदी, अंत में कहा— सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read More »
Kangana

कंगना ने चंडीगढ़ में उतरते ही फिर साधा शिवसेना पर निशाना, बोली कंगना ‘जान बची तो लाखों पाए’, शिवसेना को फिर बताया सोनिया सेना और उद्धव सरकार को बताया आतंकी प्रशासन, कहा— चंडीगढ़ मे उतरते ही मेरी सिक्यरिटी रह गयी नाम मात्र की, लोग बधाई दे रहे, हैं, शिव सेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला

Read More »
Ravi Kishan

लोकसभा मानसून सत्र: सदन में बीजेपी सांसद रवि किशन ने उठाया बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन का मुद्दा, कहा- मामला अति गंभीर इसलिए जांच है जरूरी, इससे पहले सदन में प्रश्नकाल को लेकर हुआ जबरदस्त हंगामा, नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने लगाया लोकतंत्र का गला घोटने की कोशिश करने का आरोप, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया सरकार का बचाव, आधे घंटे का जीरो आवर रखने की दी सलाह

Read More »
Sushil Modi

‘सुशांत सिंह बिहारी थे, ये उनकी मौत के बाद पता चला’ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी किया सुशांत की मौत का राजनीतिकरण करने के सवाल से इनकार, बताया कि सुशांत के एक कजिन नीरज कुमार बिहार बीजेपी में विधायक, महाराष्ट्र की सरकार मामले को दबाने में लगी लेकिन बिहार चुनाव में सुशांत मुद्दा नहीं रहने वाला, सुशांत के बहाने बिहार कांग्रेस केा घेरा, कहा— कांग्रेस को यदि सुशांत सिंह के परिवार से थोड़ी भी हमदर्दी है तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी के बयान का करना चाहिए विरोध, चौधरी ने हाल में सुशांत और रिया चक्रवर्ती को लेकर दिया था बयान

Read More »
Corona Update

कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में 95 हजार से अधिक कोरोना मरीज जबकि 1153 ने गंवाई अपनी जान, देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 48 लाख के पार पहुंची, एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख से अधिक, 80 हजार के करीब की हो चुकी है मौत्, हालांकि 38 लाख लोग हुए रिकवर जो एक मात्र राहत भरी खबर, महाराष्ट्र में सबसे अधिक मरीज मौजूद, यहां तीन लाख के करीब एक्टिव मरीज, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में एक लाख संक्रमित तो तमिलनाडू और उत्तर प्रदेश में 50 हजार से अधिक एक्टिव मरीज

Read More »
Corona Virus 4

कोरोना अपडेट राजस्थान: प्रदेश में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, एक दिन में सर्वाधिक संक्रमित मिलने का फिर टूटा रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में सामने आए 1703 नए मरीज, प्रदेश की राजधानी जयपुर में 330 मरीज जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा, जोधपुर में 243 तो कोटा, अलवर और अजमेर में 100 से अधिक नए मरीज, ​बीते 13 दिनों में सामने आ गए 20,715 नए मामले और हुई 180 मौत, अब तक प्रदेश में कोरोना से हो चुकी 1236 मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16,654 तो कुछ मरीजों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचा, 84,518 मरीज हुए ठीक लेकिन स्थिति अब भी सोच​नीय

Read More »
Navbharat Times(15)

पंगा-गर्ल कंगना रनौत ने मुंबई छोड़ा हुई चंडीगढ़ के लिए हुई रवाना: जाने से पहले एक बार फिर भड़काई चिंगारी, कंगना ने मुम्बई को फिर बताया POK, कहा- जितने दिन मुंबई में रही आतंकित रही, भारी दिल से मुंबई छोड़ रही हूँ, कह सकती हूँ की POK का मेरा बयान सही, लगातार हमले हुए गाली दी गई, भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, जिस तरह से मैं इन दिनों लगातार आतंकित थी और मेरे दफ़्तर के बाद मेरे घर को तोड़ने की कोशिश में लगातार हमले और गालियाँ पड़ीं, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा, कहना चाहिए कि POK के बारे में मेरा सादृश्य था, जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं धड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमज़ोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं!!

Read More »