



Day: August 27, 2020



कोरोना अपडेट: झोटवाड़ा में शाम 7.30 बजे तक बंद होंगे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया निर्णय, पुलिस और व्यापार मंडल के बीच हुई बैठक में लिया निर्णय, कोरोना हब बनता जा रहा जयपुर का झोटवाड़ा इलाका, इलाके में लगातार बढ़ रहा संक्रमण, बीते दिवस एक दिन में आए थे 45 संक्रमित मरीज, संक्रमण को रोकने के लिए लिया गया अहम निर्णय
27 Aug 2020
Read More »


मध्यप्रदेश: ‘सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले कमलनाथ, मीडिया को सौंपी कर्जमाफी की सूची’, विधानसभा सत्र को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात, 21 सितम्बर से 23 सितम्बर तक आहूत होना है विधानसभा सत्र, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का भी होना है चुनाव, मीडिया को सौंपी एक पेनड्राइव, पेनड्राइव में बताई जा रही किसानों की कर्जमाफी की पूरी डिटेल, बीजेपी ने अपने तीन दिवसीय सदस्यता कार्यक्रम में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था, उसके जवाब में कमलनाथ अब आ गए एक्शन में, 27 सीटों पर होने वाले उप चुनावों में प्रमुखता से दोनों पार्टियों की तरफ से उठाया जा रहा है किसान कर्जमाफी का मुद्दा
27 Aug 2020
Read More »

बिहार चुनाव: माकपा और भाकपा भी बने महागठबंधन का हिस्सा, वामदलों को साथ लाने में सफल हुई राजद, सीट बंटवारे में माकपा और भाकपा का भी रहेगा हिस्सा, सीपीआई के नेता रामनरेश पांडेय ने की महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की पुष्टि, भाकपा की शामिल होने की अधिकारिकत घोषणा फिलहाल शेष, राजद-कांग्रेस-वीआईपी-रालोसपा-माकपा-भाकपा के साथ प्रदेश का सबसे बड़ा गठबंधन बन चुका है महागठबंधन
27 Aug 2020
Read More »

‘सोनिया गांधी एक अच्छी बहू और मां, लेकिन इससे वह नेता नहीं बन सकतीं’ उमा भारती का सोनिया गांधी पर बड़ा बयान, ट्वीट कर जाहिर की अपनी राय, सोनिया गांधी की फिर की तारीफ लेकिन विदेशी होने के नाते वे नहीं बन सकीं एक नेता, बोलीं उमा भारती— एक महिला के नाते वह बहुत शालीन एवं ममतामयी लेकिन सोनिया गांधी भारत में पैदा नहीं हुईं, हमने ऐसा माहौल बनाया कि वो भारत में प्रधानमंत्री नहीं बन सकीं
27 Aug 2020
Read More »

कोरोना अपडेट राजस्थान: प्रदेश में सुबह 11 बजे तक आए 633 नए कोरोना मरीज, जयपुर में सबसे अधिक 122 तो जोधपुर में 113 मरीज, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 14646 तो मौत का आंकड़ा 998 पहुंचा, बीते दिन प्रदेश में आए 1345 नए मरीज तो 12 की हुई मौत, 295 मरीज जयपुर से तो तीन की हुई मौत, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 74,670 पहुंची तो 59,579 मरीज हुए रिकवर
27 Aug 2020
Read More »

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या सवा सात लाख के पार, 33 लाख से अधिक है कुल संक्रमितों का आंकड़ा, 25 लाख से अधिक हुए रिकवर तो 60 हजार से अधिक की हुई मौत, महाराष्ट्र में पौने दो लाख एक्टिव मरीज तो आंध्र प्रदेश और कर्नाटक एक लाख की दहलीज पर पहुंचे, यूपी और तमिलनाडू में भी 50 हजार से अधिक एक्टिव कोरोना संक्रमित, सभी 28 राज्यों में कोरोना के मरीज मौजूद
27 Aug 2020
Read More »

अब विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने भी माना, ‘लद्दाख में स्थिति बहुत गंभीर’, 1962 के बाद से सबसे गंभीर दिया करार, एलएसी पर चीन और भारत दोनों पक्षों की तरफ से बड़ी संख्या में सैनिकों की तैनाती, कूटनीति के जरिए ही समाधान निकाले जाने की सलाह, एक इंटरव्यू में किया उक्त सभी बातों का खुलासा
27 Aug 2020
Read More »


