



Day: August 27, 2020




तो क्या कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित हुई गहलोत केबिनेट बैठक?: मुख्यमंत्री आवास और मुख्यमंत्री कार्यालय के 10 कर्मचारी हुए कोरोना पॉजिटिव, इसके बाद से CMO और CMR में रखी जा रही है विशेष सतर्कता, मुख्यमंत्री गहलोत ने फिलहाल रद्द की आगन्तुकों से मुलाकात, आगन्तुकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर रद्द की गईं हैं मुलाकातें, और इसी के चलते शायद स्थगित हुई आज होने वाली केबिनेट की बैठक भी, अभी तक नया दिन और समय तय नहीं हुआ है केबिनेट बैठक के लिए
27 Aug 2020
Read More »

बिहार चुनाव से पहले शकील अहमद की कांग्रेस में वापसी, पार्टी ने किया था 6 साल के लिए बाहर, बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं शकील अहमद, पिछले साल हुए आम चुनावों में निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया था शकील ने, उसके बाद पार्टी ने दिखाया था बाहर का रास्ता, विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने निलंबन लिया वापिस, मधुबनी सीट से 1998 और 2004 में सांसद रह चुके हैं शकील, 1985, 1990 और 2000 में यही से विधायक भी रहे, राबड़ी देवी की अगुवाई वाली बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री और 2004 की मनमोहन सिंह सरकार में संचार, आईटी और गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाल चुके हैं शकील अहमद
27 Aug 2020
Read More »


गहलोत केबिनेट की बैठक हुई स्थगित, आज शाम 5 बजे होनी थी गहलोत केबिनेट की बैठक, पहले यह बैठक बुधवार शाम 4.30 बजे होनी थी, लेकिन सोनिया गांधी की गैर भाजपा शाषित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीसी के चलते गुरुवार को schedule हुई थी बैठक, लेकिन अब आज भी नहीं होगी केबिनेट की बैठक, बैठक के स्थगित होने के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा
27 Aug 2020
Read More »


अमीन पठान को मिली जान से मारने की धमकी, ख्वाजा साहब की दरगाह कमेटी के चेयरमैन और RCA के उपाध्यक्ष हैं अमीन पठान, इंटरनेट कॉल पर जान से मारने की मिली धमकी, पठान की रिपोर्ट पर दरगाह थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला, इंटरनेट कॉल करने वाले की तलाश जारी, कश्मीर में धारा 370 हटाने, सीएए बिल, मोलाना साद और राम मंदिर के साथ कश्मीर में बीजेपी नेता व उसके परिवार की हत्या के संबंध में पोस्ट करने को लेकर दी गई है धमकी, सोशल मीडिया पर गाली-गलौत और अभद्र टिप्पणी भी की, PFI और SDPI के लोगों पर जताश शक
27 Aug 2020
Read More »



