



Day: July 27, 2020



राजस्थान: प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच कट्टर पायलट समर्थक अभिमन्यु पूनियां लगातार साध रहे सीएम गहलोत पर निशाना, बीते दिन किए एक के बाद एक तीन ट्वीट, कहा- “नेता वो नहीं जो कुर्सी पर चिपक कर बैठ जाए, नेता वो है जो अपनी पार्टी में सही को सही ओर ग़लत को ग़लत कहने की हिम्मत रखें, और जनता की आवाज़ के लिये अपनी कुर्सी भी छोड़ दे,” एक अन्य ट्वीट में पूनियां ने कहा- “जब मैं अपने पत्ते खोलूँगा तो मुख्यमंत्री जी की नींद उड़ जाएगी – सचिन पायलट”, हाल ही में बगावत के बाद NSUI प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाया गया है पूनियां को
27 Jul 2020
Read More »

हरियाणा में गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की होगी जांच, खट्टर सरकार का फैसला, गांधी-नेहरू परिवार की संपत्तियों की जांच का आदेश, राज्य के मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने जारी किया आदेश, हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय विभाग को संपत्तियों की जांच करने का आदेश, 2005 से 2014 के बीच भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में कांग्रेस के कई ट्रस्ट और गांधी-नेहरू परिवार के लिए कई संपत्तियां जुटाने के आरोप, कई मामलों की पहले से चल रही जांच
27 Jul 2020
Read More »


बिहार में आज एनडीए गठबंधन सरकार के पूरे हुए चार साल: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा करारा तंज, कहा- आज आदरणीय नीतीश जी द्वारा किए गए “जनादेश चीरहरण” की चौथी वर्षगाँठ है। आशा है उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए जनादेश का अपमान कर 12 करोड़ बिहारियों के साथ छल और विश्वासघात किया था उसकी लक्ष्य प्राप्ति हो गयी होगी? 130 दिन बाद घर से बाहर निकल आज इस वर्षगाँठ पर जश्न तो मनाइए
27 Jul 2020
Read More »


60 साल के हुए उद्धव ठाकरे, आज मना रहे अपना 60वां जन्मदिन, 20 साल पहले अपने पिता बाल ठाकरे की राजनीतिक विरासत संभाली थी उद्धव ठाकरे ने, 2000 से पहले तक राजनीति से दूर रहे उद्धव ठाकरे, पिछले साल ग्रहण की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ, उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे हैं सरकार में मंत्री, शिवसेना प्रमुख भी हैं उद्धव ठाकरे
27 Jul 2020
Read More »

राजस्थान के सियासी घमासान में आज का दिन अहम: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, बागी विधायकों को लेकर स्पीकर सीपी जोशी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, वहीं बसपा से कांग्रेस में विलय हुए छह विधायकों के मामले में भाजपा विधायक मदन दिलावर की याचिका पर भी आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, इसके साथ ही बसपा भी आज दायर करेगी याचिका, हाइकोर्ट में दायर करेगी याचिका, बसपा ने विधायको के कांग्रेस में विलय को बताया है असंवैधानिक, ऐसे में हाइकोर्ट का निर्णय बढ़ा सकता है गहलोत सरकार की मुश्किलें, उधर कांग्रेस आज देशभर में राजभवन के बाहर करेगी प्रदर्शन, एआईसीसी के निर्देश पर लोकतंत्र बचाओ-संविधान बचाओ के तहत होंगे प्रदर्शन, राजस्थान के अलावा देश के सभी राज्यों में होंगे प्रदर्शन
27 Jul 2020
Read More »



