



Day: July 27, 2020


राजस्थान का सियासी अपडेट: पायलट खेमे के विधायक विश्वेन्द्र सिंह को आ रही मास्टर भंवर लाल मेघवाल की याद, ट्वीट कर कहा- “Miss you so much Bhanwar Lal ji Meghwal Sahab 🙏🏼 Get well soon ! 🙏🏼”, अब सियासी गलियारों में चली नई चर्चा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल के सचिन पायलट को समर्थन देने की चर्चा, मेघवाल को माना जाता है पायलट का कट्टर समर्थक, फिलहाल गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं मास्टर भंवर लाल मेघवाल
27 Jul 2020
Read More »

राजस्थान का सियासी अपडेट: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया प्रधानमंत्री मोदी से हुई बात का जिक्र, बताया- “कल मैंने उनसे बातचीत की, उनको मैंने बताया कि गर्वनर साहब ने हमारे साथ ये बिहेव किया, आप जानते हो कि उनके नीचे सिस्टम क्या है, उन्होंने कहा कि मैं दिखवाता हूं, जैसे कि उनको कुछ मालूम ही नहीं है,” होटल फेयर मोंट में आज हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत ने बताई बात, अपने भाषण में किया पीएम मोदी से बात का जिक्र
27 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने फिर साधा सीएम गहलोत पर निशाना, कहा- राजस्थान कांग्रेस के सत्ता संघर्ष में व्यस्त प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने राजस्थान से मुंह फेर लिया है, गहलोत जी कृपया अपनी सरकार को पांच सितारा होटल से बाहर निकालें और जन सेवा के लिए सचिवालय में लाएं, पिछले 24 घंटे में राज्य में हुए अपराधों का हवाला देते हुए कहा- आपसे करबद्ध निवेदन है कि कृपया प्रदेश की कानून व्यवस्था का भी ले संज्ञान
27 Jul 2020
Read More »


राजस्थान: खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल सहित अन्य स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, सांसद हनुमान बेनीवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कराई गई जांच, बेनीवाल ने जानकारी देते हुए कहा- आज छोटे भाई व खिंवसर विधायक नारायण बेनीवाल, पुत्री दिया सिंह सहित नागौर आवास पर कार्यरत स्टाफ, ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी व विगत दिनों साथ रहे 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आप सभी की दुआ से आई है नेगेटिव
27 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: प्रदेश में बढ़ते कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत गंभीर, कोरोना के हर गंभीर मरीज की जीवन रक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों एवं मेडीकल कॉलजों से संबद्ध चिकित्सालयों में जल्द से जल्द जीवन रक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, अगले 10 दिनों में टोसिलीजूमेब इंजेक्शन एवं रेमीडेसिविर दवा की अस्पतालों में उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के दिए निर्देश, आइसीएमआर से अनुमति लेकर जिला अस्पतालों में प्लाज्मा बैंक स्थापित करने के काम को भी गति दिए जाने के अधिकारियों को दिए निर्देश
27 Jul 2020
Read More »


राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच गुलाबचंद कटारिया का बड़ा बयान: कांग्रेस एक लाइन का प्रस्ताव बनाकर भेजे राज्यपाल के पास, सदन के फ्लोर पर विश्वास मत लाएं और कहानी को करें समाप्त, विश्वास मत के लिए एक लाइन का प्रस्ताव बनाकर भेजें, फिर देखते हैं राज्यपाल क्यों नहीं देते हैं स्वीकृति, लेकिन इधर उधर की बात करके दूसरे गुट को अयोग्य करवाना चाहती है सरकार
27 Jul 2020
Read More »



