पॉलिटॉक्स न्यूज. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के दुनिया से चले जाने के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर जमकर बहस चल रही है. इसी के साथ ही कुछ बी टाउन सेलेब्स के बीच चल रहे मनमुटाव भी अब खुलकर सामने आ गए हैं. इस सब में कंगना रानौत खुलकर सभी से पंगा ले रही हैं. हाल में कंगना ने अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर भी हमला बोला था. रविवार को भी कंगना रनौत ने अपनी ट्विटर टीम की मदद से तापसी को खूब खरी खोटी सुनाई थी. इसे बदले में तापसी पन्नू ने उन्हें जवाब दिया है.
@taapsee's repeated attacks on @KanganaTeam before she was finally retaliated with a response by Rangoli ji pic.twitter.com/8LPa1KjpdV
— Nepo Nepo this that (@OfGrievance) July 26, 2020
तापसी ने एक यूजर के ट्वीट को शेयर किया है जिसमें एक अख़बार के उस हिस्से का फोटो डाला गया है, जहां कंगना, सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात कर रही हैं. यूजर ने शीर्षक में लिखा है, ‘कंगना रनौत को सुशांत के बारे में कुछ भी पता नहीं था. कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत ने एक दूसरे से बात और मुलाक़ात कभी नहीं की. आज के अखबार में उनका जो इंटरव्यू है उससे पता चलता है कि उन्हें सुशांत के करियर के बारे में पता भी नहीं था.’ ये ट्वीट कर तापसी ने कंगना पर सीधे सीधे निशाना साधा है.
यह भी पढ़ें: इस स्टार ने कंगना रनौत को बताया ‘बॉलीवुड की लक्ष्मी बाई’, तापसी, स्वरा और अनुराग की लगाई क्लास
यूजर के शेयर किए आर्टिकल में कंगना बता रही हैं कि उनकी और सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकात कभी ढंग से ही नहीं हुई. कंगना रनौत के मुताबिक, ‘सुशांत और मेरे रस्ते कभी नहीं मिले लेकिन हम हमेशा करीब थे. उदहारण के लिए हमारा एक कॉमन दोस्त था संदीप सिंह. मुझे लगता है कि शायद वो मेरे 25वें जन्मदिन की पार्टी में भी आए थे, अंकिता के साथ. मुझे याद है मैंने अंकिता से उस रात बात की थी, उनसे नहीं. बाद में मुझे पता चला कि वो राम-लीला फिल्म में काम कर रहे हैं और फिर उन्होंने वो फिल्म नहीं की. मुझे उनके बारे में सारी अपडेट्स मिलती थीं.
And this one also. Bas last 😂😂 https://t.co/Fe3kVBP09c
— taapsee pannu (@taapsee) July 26, 2020
कमल जैन, जिन्होंने फिल्म मणिकर्णिका को प्रोड्यूस किया था, उन्होंने सुशांत की फिल्म धोनी में उनके साथ काम किया था. वो मुझे सुशांत के बारे में कुछ ना कुछ बताते थे. जब मैं घुड़सवारी सीख रही थी, उन्होंने मुझे बताया था कि सुशांत को भी वे ट्रेनिंग देते थे. वो सुबह 4 बजे उठते थे और 6 बजे तक ट्रेनिंग खत्म कर लेते थे. एक बार मैं कमल जी के ऑफिस पहुंची और सुशांत तभी वहां से गए थे. हमारे बीच एक तरह का कनेक्शन था, लेकिन कुछ भी डायरेक्ट नहीं था.’
इसके अलावा तापसी पन्नू ने एक और ट्वीट शेयर किया है, जिसमें कंगना के 2019 और 2020 के वीडियो हैं. 2019 के वीडियो में जहां रणवीर सिंह की फिल्म गल्ली बॉय की परफॉरमेंस को अच्छा बता रही हैं, तो वहीं 2020 के वीडियो में कंगना ने गल्ली बॉय को घटिया बताते हुए सुशांत की फिल्म छिछोरे की तारीफ करती दिख रही हैं.
😂 sorry guys couldn’t help retweeting this one. https://t.co/9WSB7geyqT
— taapsee pannu (@taapsee) July 26, 2020
ये वीडियो खुद कंगना ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.
https://www.instagram.com/tv/CBQFFbEg7_c/?utm_source=ig_web_copy_link
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने इससे पहले कई ट्वीट तापसी पन्नू के करियर पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि तापसी का कोई करियर है ही नहीं. उन्होंने ये भी कहा था कि तापसी जैसे लोग कंगना जैसी औरतों के स्ट्रगल को कम दिखाना चाहते हैं और उनकी कोशिशों को नाकाम करना चाहते हैं. साथ ही कंगना ने अपनी फिल्मों क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स और मणिकर्णिका का हवाला देते हुए कहा था कि तापसी ऐसी सोलो हिट फिल्में देकर दिखाएं तो वे मानेंगी.
बता दें, तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच इन दिनों काफी तकरार देखने को मिल रही है. तापसी और कंगना दोनों ही बॉलीवुड में बतौर आउटसाइडर आई हैं, लेकिन दोनों के बीच नेपोटिज्म को लेकर बड़ी बहस हो रही है.










