



Day: July 25, 2020


राजस्थान: भाजपा के वरिष्ठ नेता करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, मुख्यमंत्री गहलोत की मुलाकात के बाद भाजपा नेता करेंगे मुलाकात, कोरोना एवं उससे उत्पन्न स्थितियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां एवं नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया की अगुआई में आज शाम 5 बजे होगी मुलाकात, प्रतिनिधिमंडल में जयपुर में मौजूद सभी प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
25 Jul 2020
Read More »

विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री पहुंचे सीएम आवास, कुछ देर में शुरू होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, बैठक के लिए मंत्रियों का सीएम आवास पर पहुंचना शुरू, इससे पहले सीएम गहलोत करेंगे राज्यपाल से मुलाकात, विधानसभा सत्र आहूत करने को लेकर प्रस्ताव सौंपेंगे राज्यपाल को, इसके बाद शाम 5 बजे बीजेपी प्रतिनिधिमंडल करेगा राज्यपाल से मुलाकात
25 Jul 2020
Read More »

‘जरूरी हुआ तो पीएम हाउस पर धरना भी देंगे, सीएम के आव्हान पर विधायकों का संकल्प’, राजस्थान का सियासी अपडेट: होटल फेयर माउंट में हुई विधायक दल की बैठक, मुख्यमंत्री के आव्हान पर प्रज्ञातंत्र की लड़ाई के लिए विधायकों ने लिया संकल्प, कहा— अगर जाना पड़ा राष्ट्रपति के पास तो भी जाएंगे, अगर देना पड़ेगा तो पीएम हाउस पर धरना भी देगें, 21 दिन तक भी रूकना पड़ा तो रूकेंगे, कुछ देर में गवर्नर कलराज मिश्र से सीएम गहलोत करेंगे मुलाकात
25 Jul 2020
Read More »


‘महामहीम को कर्तव्य का पालन करते हुए आहूत करना ही होगा विधानसभा सत्र’, राजस्थान में चल रहे सियासी संकट पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का बयान, भाजपा के खिलाफ कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दिए गए धरने प्रदर्शन पर बोले पीसीसी चीफ- राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या के षड़यंत्र के खिलाफ आज पूरे प्रदेश में धरने-प्रदर्शन का आयोजन कर राज्यपाल महोदय के नाम दिया गया ज्ञापन, अब महामहिम कलराज मिश्र को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए विधानसभा का सत्र शीघ्र आहूत करना ही होगा
25 Jul 2020
Read More »

राजस्थान का सियासी अपडेट: शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे सीएम गहलोत, गवर्नर कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की शाम 4 बजे राजभवन में होगी मुलाकात, पहले 2 बजे था मिलने का समय निर्धारित, राज्यपाल को विधानसभा सत्र बुलाने का संशोधन प्रस्ताव सौपेंगे सीएम गहलोत, राज्यपाल की 6 बिंदूओं की पत्रावली का भी देंगे जवाब
25 Jul 2020
Read More »

‘विधानसभा का सत्र न बुलाने से बड़ा पाप कोई नहीं’ राजस्थान के सियासी घमासान के बीच प्रतापसिंह खाचरियावास का तीखा तंज, बोले परिवहन मंत्री- भाजपा कर रही है तोड़फोड़, हमारे विधायकों के साथ की जा रही है खरीद फरोख्त, राज्यपाल हैं परिवार के मुखिया, विधानसभा का सत्र बुलाया नहीं जा रहा, इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है, राज्यपाल से निवेदन करने के लिए राजभवन गए थे सभी कांग्रेसी विधायक
25 Jul 2020
Read More »

‘आपाधापी और अपमानित करने की राजनीति ने बदल दिया कांग्रेस को’ राजस्थान कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का तंज, कहा- कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन किस के खिलाफ कर रही हैं? कांग्रेस की इस अंदरूनी लड़ाई, आपाधापी और अपमानित करने की राजनीति ने कांग्रेस को बदल दिया है, भाजपा की नहीं दिखाई देती इसमें कोई भूमिका, सीएम अशोक गहलोत का व्यवहार राज्य को गर्त में ले जाने का कर रहा काम
25 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: भाजपा की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राजधानी जयपुर में यूथ कांग्रेस कार्यालय में चल रहे धरने प्रदर्शन में चल रहा नारेबाजी व भाषणबाजी का दौर, सोशल डिस्टेंसिग की भी उड़ी धज्जियां, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, प्रदेश सह प्रभारी विवेक बंसल, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा मंच पर मौजूद
25 Jul 2020
Read More »


