



Day: July 14, 2020



राजस्थान: सीएम गहलोत के करीबियों पर आयकर की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी, आज केसी अजमेरा नामक व्यक्ति पर आयकर की टीम का छापा, कल आम्रपाली सहित तीन गहलोत करीबियों पर इनकम टैक्स ने की थी छापेमारी, बताया जा रहा कि तीनों का कारोबार अजमेरा से जुड़ा, टीम दस्तावेज खंगाल रही है IT की टीम
14 Jul 2020
Read More »


राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: ‘अविनाश पांडे है जिम्मेदार सारे घटनाक्रम के, अब पायलट बने मुख्यमंत्री’ – पायलट खेमे में मौजूद विधायक के बगावती सुर, सरदार शहर विधायक भंवर लाल शर्मा ने ट्वीट कर कहा- हम कांग्रेस के साथ हैं और हमारे अध्यक्ष सचिन जी पायलट के नेतृत्व में है, एक निजी चैनल से बातचीत में कहा- हम नहीं आ रहे बैठक में, अविनाश पांडे द्वारा की गई अपील पर कहा- अविनाश पांडे की वजह से हो रहा है सब कुछ, पांडे ने कभी कोई बैठक नहीं की, तभी तो हो रहा है यह सब कुछ, मुख्यमंत्री गहलोत किसी की सुनते नहीं, फ्लोर टेस्ट में दिखाएंगे पूरी ताकत, गहलोत के पास है 81 विधायक, आने वाले दिनों में 5-7 विधायक ओर आजायेंगे, हम नहीं जाएंगे भाजपा में, हमारी मांग है नेतृत्व परिवर्तन की, हम नहीं आएंगे विधायक दल की बैठक में, आने वाले दिनों में होगा बहुत कुछ
14 Jul 2020
Read More »

राजस्थान का सियासी अपडेट: आलाकमान द्वारा बागियों की मान-मनुहार का दौर जारी, अब अविनाश पांडे ने की सचिन पायलट से अपील, कहा- मैं सचिन पायलट और उनके सभी साथी विधायकों से अपील करता हूं कि वे आज की विधायक दल की बैठक में हों शामिल, कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों में अपना विश्वास जताते हुए कृपया अपनी उपस्थिति करें निश्चित व सोनिया गांधी व राहुल गांधी जी के हाथ करें मज़बूत
14 Jul 2020
Read More »

राजस्थान का सियासी घटनाक्रम अब बढ़ रहा दूसरे आंतरिक कलह की ओर: पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता और विधायकों में बढ़ता आंतरिक रौष, बात है ‘Loyalty’ और ‘विश्वासघात’ की, आखिर आलाकमान क्यों नहीं समझ रहा यह बात, जब एक बार किसी ने खो दी अपनी ‘लॉयल्टी’, उसका क्या विश्वास की फिर दुबारा नहीं करेगा वो घात’, जब सरकार के पास है नम्बर गेम का पूरा प्लान, तो फिर है किस बात का इंतजार, इस तरह के मान-मनुहार से आगे भविष्य में रहेगा बगावत का खतरा बरकरार, इसके ऊपर रोज-रोज की बाड़ाबंदी से सब होते परेशान, क्या प्रशासन और क्या आम सबके रुक जाते हैं काम, जनता में भी जा रहा गलत संदेश, आलाकमान को जागना ही था तो जागते कर्नाटक और मध्यप्रदेश के बाद, घर की बात घर में सुलट जाती तो फिर भी थी कोई बात, लेकिन अब हो चुकी है बहुत देर, अगर जल्द नहीं लिया गया निर्णय तो बढ़ सकता बगावत का आंकड़ा फिर एक बार, साथ ही साथ पार्टी की भी हो रही फजीती बार-बार
14 Jul 2020
Read More »


राजस्थान: प्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच राजसमंद सांसद दीया कुमारी को पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने दिया शायराना अंदाज में जवाब, सांसद दीया कुमारी ने ट्वीट कर कहा- मुख्यमंत्री गायब, राज्य सरकार के मंत्री गायब, विधायक आधे गायब, कोरोना स्थितियां गंभीर, राज्य की सीमाएं सील, बताओ राज्य की 8 करोड़ जनता किसके भरोसे?, जवाब में मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा- माना कि आपकी तारीफ के काबिल नहीं हूं मैं, आप मेरे शौक तो देखो, थोड़ा इंतजार तो करो!!
14 Jul 2020
Read More »


