



Day: July 14, 2020




राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने जारी किया वीडियो, कहा- वर्तमान सियासी घटनाक्रम को देखते हुए हमें विधायक निवास पर कर रखा है कैद, मैं जब हुआ अपने क्षेत्र के लिए रवाना, तो पुलिस ने नहीं होने दिया रवाना, मेरी गाड़ी के दोनों ओर लगा दी गई पुलिस की गाड़ियां, मेरी गाड़ी की चाबी भी पुलिस प्रशासन ने निकाल ली
14 Jul 2020
Read More »

कांग्रेस में सियासी उठापटक की आग पहुंची युवा कांग्रेस तक, NSUI प्रदेशाध्यक्ष पद से अभिमन्यू पूनियां ने दिया पद से इस्तीफा, हाल में प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव जीते थे पूनियां, सचिन पायलट के समर्थक माने जाते हैं पूनियां, मुकेश भाकर को युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से बर्खास्त करते ही पूनियां ने सौंपा इस्तीफा
14 Jul 2020
Read More »

राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: कांग्रेस के तीन बड़े निर्णय 1. पायलट, विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीना को उप मुख्यमंत्री और मंत्री पद से हटाया गया, 2. गोविंद सिंह डोटासरा को पीसीसी चीफ बनाया गया, 3. गणेश घूघरा बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, 4. खेम सिंह शेखावत को बनाया राजस्थान प्रदेश सेवा दल का अध्यक्ष
14 Jul 2020
Read More »

कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले सुरजेवाला- बीजेपी ने IT और ED के जोर से पूर्ण बहुमत से राजस्थान में आई गहलोत सरकार को गिराने की रची साजिश, डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कुछ विधायक बीजेपी के बहकावे में आकर सरकार को गिराने में जुट गए, हमारे विधायकों को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की पुलिस के घेरे में मानेसर के होटल में रखा गया, विधायकों को खरीदने की साजिश रची, बीजेपी का मकसद कांग्रेस की सरकार को गिराना रहा, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, रणदीप सिंह सुरजेवाला, अविनाश पांडे और डोटासरा रहे पीसी में मौजूद
14 Jul 2020
Read More »



राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: सचिन पायलट खेमे के सबसे वरिष्ठ विधायक पं. भंवर लाल शर्मा का बड़ा बयान- ‘मुख्यमंत्री गहलोत का भविष्य नहीं है सुरक्षित, आज की तारीख में हम अशोक गहलोत के साथ नहीं हैं लेकिन कांग्रेस के साथ हैं, आलाकमान ले या नहीं लें, हमने बड़ा फैसला ले लिया है लेकिन बीजेपी में हम नहीं जाएंगे,’ थर्ड फ्रंट पर बोले भंवर लाल शर्मा- राजनीति में कुछ भी सम्भव है,’ विधायक दल की बैठक में विधायकों की संख्या पर बोले भंवर लाल- ‘मीडिया तीसरी आंख है वो पता करले बैठक में 94 से भी कम होगी विधायकों की संख्या, हम अज्ञातवास में हैं, हम चाहते हैं कि किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं चले, बल्कि सबको साथ लेकर चलें, हमारे पास 22 विधायक हैं, आने वाला समय राजस्थान के लिए बेहतर होगा, विकास के काम होंगे
14 Jul 2020
Read More »


