



Day: July 14, 2020


सचिन पायलट पर बोली उमा भारती- अगर सचिन पायलट भाजपा में आते हैं तो वह खुश होंगी और बाबा महाकाल को धन्यवाद देने आएंगी, सिंधिया और पायलट राष्ट्रवादी परिवार से जुड़े हैं, इसलिए ये स्थिति बनी, दोनों मेरे भतीजे और कांग्रेस को बिठाना चाहिए अपने सिर-माथे पर लेकिन राहुल गांधी की जलन के कारण इनका कांग्रेस से हो गया है मोहभंग
14 Jul 2020
Read More »

राजस्थान के सियासी संकट पर बोलीं उमा भारती- ‘सचिन बहुत स्वाभिमानी परिवार का बच्चा है, राजेश पायलट मेरे भाई जैसे थे, मेरे उनके परिवार से रहे हैं बेहद अच्छे सम्बन्ध, इसलिए मैं जानती हूं सचिन को अच्छे से, राहुल गांधी की जलन और ईर्ष्या की वजह से हो रहा कांग्रेस का नाश, नौजवान नेताओं से जलन होती है राहुल गांधी को, सचिन पायलट और ज्योतिराज सिंधिया से बहुत जलते हैं राहुल, इन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा तो राहुल गांधी को कौन पूछेगा, राहुल गांधी पार्टी में जिस प्रकार का माहौल बना देते हैं, उससे आपस में फूट पड़ती है और उस फूट को नियंत्रित करने का सामर्थ्य नहीं है राहुल गांधी में’
14 Jul 2020
Read More »




राजस्थान: कांग्रेस संकट के बीच भाजपा की बैठक, प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की कुछ ही देर में प्रदेश भाजपा कार्यालय पर शुरू होगी बैठक, प्रदेश के सियासी हालातों पर होगी चर्चा, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ रहेंगे मौजूद
14 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: ‘वीर हनुमानजी से पंगा गहलोत सरकार को पड़ गया भारी’, प्रदेश में सियासी घमासान के बीच भाजपा विधायक का बयान, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा बोले- 4 महीने से सामोद के वीर हनुमान मंदिर बंद, उनको जल्द खोले अन्यथा ये संकट और गहरा जायेगा, बालाजी से पंगा लोगे तो आप की सरकार आ जायेगी संकट में, एक तरफ सरकार शराब की दुकानें खोल रही है, मॉल्स खोल रही है लेकिन सरकार की तुष्टीकरण की नीति और वोट बैंक की राजनीति के आधार पर छोटे से लेकर बड़े मंदिरों तक को कर रखा है बंद, अगर मंदिर में भीड़ ज्यादा है तो नियम बनाकर गाइडलाइन के तहत मंदिरों को खोलने का करें काम, मैं सरकार से इस तरह की राजनीति बंद करने का करता हूं आग्रह, 4 महीने से बंद पड़े मंदिरों को खोलने की मांग
14 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: चुगलखोर और जनाधारहीन लोगों से घिरे रहते हैं गहलोत, पायलट खेमे के एक ओर दिग्गज विधायक मुरारी लाल मीणा का बगावती ट्वीट, कहा- जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 5 वर्ष मेहनत की उनकी उपेक्षा हुई, जिन समाज और इलाकों ने दिए वोट, उनकी की जा रही है उपेक्षा, चुनावी वादे न पूरे होने का लगाया आरोप, कहा— कांग्रेस को बचाना है तो सुधार है जरूरी, वरना 2013 में आई थी 21 सीट और 2023 में आएंगी 11 सीट
14 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: पायलट गुट ने भंवरलाल शर्मा को आगे किया वार्ता के लिए, एक मीडिया ग्रुप से फोन पर बात करके साझा की अपनी मांग, कहा- जयपुर आने को तैयार लेकिन पहले मानी जाएं मांगें, पायलट चाहते हैं नया नेतृत्व, सीएम पद से नीचे मानेंगे नहीं, विधायक दल की बैठक में शामिल होने से किया मना, बीजेपी में भी नहीं होंगे शामिल, गुरुग्राम में 22 विधायकों के होने की दी जानकारी जबकि गहलोत के पास केवल 81 विधायक होने का किया दावा, कहा- हमारे मुखिया हैं सचिन पायलट
14 Jul 2020
Read More »


