



Day: May 12, 2020


प्रधानमंत्री मोदी: विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- “आत्मनिर्भर भारत”, जब हम इन दोनों कालखंडो को भारत के नजरिए से देखते हैं तो लगता है कि 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना नहीं, ये हम सभी की है जिम्मेदारी, एक राष्ट्र के रूप में आज हम एक बहुत ही अहम मोड़ पर खड़े हैं, इतनी बड़ी आपदा, भारत के लिए एक संकेत लेकर आई है, एक संदेश लेकर आई है, एक अवसर लेकर आई है
12 May 2020
Read More »

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन, कहा- कोरोना संक्रमण से मुकाबला करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा हो रहे हैं, एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया, विश्व भर में करोड़ों जिंदगियां संकट का सामना कर रही हैं, सारी दुनिया जिंदगी बचाने की जंग में जुटी, लेकिन थकना, हारना, टूटना-बिखरना, मानव को मंजूर नहीं, सतर्क रहते हुए ऐसी जंग के सभी नियमों का पालन करते हुए अब हमें बचना भी है और आगे भी बढ़ना है..
12 May 2020
Read More »

सीएम गहलोत से संवाद के दौरान बोले सचिन पायलट- आने वाले 15-20 दिन बडे चुनौतीपूर्ण है क्योंकि आने वाले दिनों में लाखों लोग प्रदेश में आएंगे, सभी जिलों में क्वारेंटाइन की उचित व्यवस्था करनी होगी, मनरेगा में प्रदेश देश में अव्वल रहा है यह आप सभी की मेहनत है, बाहर से आने वाले मजदूरों को भी आने वाले समय में मनरेगा तहत रोजगार दिया जाएगा, आज मोदी जी अपने संबोधन में पता नहीं क्या कहेंगे लेकिन जहां कोरोना संकम्रण के हॉट स्पॉट बने हुए है वहां कर्फ्यू के नियमों का लोगों को पालन करना पडेगा
12 May 2020
Read More »

सीएम गहलोत से संवाद के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा- सभी आपकी बढ़ाई कर रहे हैं मुझे तो आश्चर्य है, आज 49वें दिन हम संवाद कर रहे है, पहले करते तो ओर बेहतर कर सकते थे, आपकी पार्टी के लोग पीएम मोदी पर प्रश्न उठाते है यह ठीक नहीं है, बीजेपी के कार्यकर्ताओं और विधायकों पर मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं, सवाई माधोपुर और टोंक की घटना का भी पूनियां ने किया जिक्र, सरकार पर राशन वितरण में तुष्टीकरण ओर भेदभाव का भी लगाया आरोप, पूनियां की बात का जवाब देते हुए सीएम गहलोत ने कहा- आपको जो फीडबैक मिला है वह तथ्यों से विपरीत है, पहले अपने तथ्यों को करेक्ट करें फिर करेंगे बात
12 May 2020
Read More »

सीएम गहलोत से संवाद के दौरान विशेष अनुमति से राजसमंद सांसद दीया कुमारी भी हई संवाद में शामिल, रविवार को राजसमंद क्षेत्र से हुए संवाद के दौरान दीया कुमारी नहीं हो पाई थी शामिल, संवाद के दौरान राजसंमद सांसद दीया कुमारी ने कहा— आपके निर्देशन में बहुत अच्छा काम हो रहा है लेकिन नीचे के स्तर कुछ अधिकारी अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, टिडडीयों के प्रकोप पर भी उचित कदम उठाने की बात की, किसान कल्याण कोष को हटाने, बिजली और पानी के बिल को माफ करने और क्वारेंटाइन सेंटर्स में एक साथ ज्यादा लोगों को नहीं रखने की मांग की
12 May 2020
Read More »


सीएम गहलोत से संवाद के दौरान विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि आपरेशन भोजन सेवा अभियान मैंने महुआ विधानसभा क्षेत्र में चला रखा है, ओमप्रकाश हुडला को फोन घुमाओं और घर बैठे भोजन पाओ, आज 52 वा दिन है रोजाना करीब 5 हजार लोगों को घर बैठे भोजना पहुंचाया जा रहा है, जब तक सब कुछ ठीक नहीं होगा मेरे विधानसभा क्षेत्र में किसी को भूखा नहीं रहने दूंगा, साथ ही विधायक हुडला ने अनूठी मांग करते हुए कहा कि विधायक और सांसद कोरोना पर काम नहीं कर रहे हैं उनका 3 महीने का वेतन काटा जाए
12 May 2020
Read More »

2013 नर्सिंग भर्ती परीक्षा: मुख्यमंत्री के सांसद-विधायकों के साथ संवाद कार्यक्रम में उठी मांग, खेतड़ी विधायक व मंत्री जितेन्द्र सिंह ने सीएम गहलोत की वीसी के दौरान नर्सिंग भर्ती 2013 की उठाई आवाज, सात साल से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को पोस्टिंग देने की अब हर तरफ से उठ रही है मांग, इससे पहले शोभारानी कुशवाह विधायक धौलपुर, जब्बरसिंह साँखला विधायक आसीन्द (भीलवाड़ा), चौधरी विनोद कुमार विधायक, हनुमानगढ़ ओर रामप्रसाद डिंडोर विधायक सागवाड़ा (डूंगरपुर) सहित लगभग 38 से ज्यादा विधायक लिख चुके हैं मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र, कोरोना काल के इस महासंकट में पुनः सृजित किये हुए नर्स ग्रेड-2 के 4514 ओर ए. एन. एम के 6719 कुल मिलाकर 11233 पदों पर यथाशीघ्र नियुक्ति आदेश जारी करवाने की है मांग
12 May 2020
Read More »



