Day: May 12, 2020

Corona Update of Rajasthan

कोरोना को लेकर राजस्थान से बडा अपडेट: प्रदेश में आज 138 नए केस आए सामने वहीं 4 ओर मरीजों की हुई मौत, उदयपुर में 42, जयपुर में 34, जोधपुर में 25, चुरू और नागौर में 6—6, कोटा में 5, झुंझुनू में 4, अजमेर, दौसा और जैसलमेर में 3—3, सीकर में 2, बीेकानेर, चित्तौडगढ, हनुमानगढ, पाली और राजसमंद में 1—1 केस आया सामने वहीं बीकानेर, जयपुर, जालोर और नागौर में 1—1 मरीज की हुई मौत, प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढकर हुई 4126 तो कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 117

Read More »
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

पीएम मोदी के 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा पर बोले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कहा- पीएम मोदी जी द्वारा घोषित वित्तीय पैकेज का काफी इंतजार किया गया, देर से आया दुरुस्त आया, हम इसका स्वागत करते हैं, अब जब विवरण सामने आएंगे, तो हमें पता होगा कि विभिन्न क्षेत्रों में कैसे लाभ होगा

Read More »
Hanuman Beniwal Meets Pm Modi 4820211 355x233 M(3)

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संकटकाल में देश को 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज देने पर बोले हनुमान बेनीवाल ने जाहिर की खुशी, जताया आभार और धन्यवाद देते हुए कहा- आत्मनिर्भर भारत बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देश के गृह, कृषि व लघु उद्योगों को बहुत बड़ा सम्बल देगा ! देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पीएम मोदी जी के संबोधन से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग बढ़ेगा इससे निश्चित तौर पर हमारी आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी और ग्रामीण एवं लघु उद्योग जैसे क्षेत्रों का विकास होगा !

Read More »

प्रधानमंत्री मोदी: कोरोना संकट इतना बड़ा है कि बड़ी से बड़ी व्यवस्थाएं हिल गई लेकिन इन्हीं परिस्थितियों में हमने देश ने हमारे गरीब भाई-बहनों की संघर्ष-शक्ति, उनकी संयम-शक्ति का भी दर्शन किया है, देश को केवल ‘लोकल’ ने ही बचाया, अब सभी देशवासियों को न केवल ‘लोकल’ का इस्तेमाल करना है, साथ ही इस ‘लोकल’ का प्रचार भी करना है

Read More »

संकट काल में प्रधानमंत्री मोदी ने की 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा, ये पैकेज भारत की GDP का 10 प्रतिशत है, इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा, 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा

Read More »
Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी: भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता, भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है, जो पृथ्वी को मां मानती हो, वो संस्कृति, वो भारतभूमि, जब आत्मनिर्भर बनती है, तब उससे एक सुखी-समृद्ध विश्व की संभावना भी सुनिश्चित होती है, जब भारत खुले में शौच से मुक्त होता है तो दुनिया की तस्वीर बदल जाती है, टीबी हो, कुपोषण हो, पोलियो हो, भारत के अभियानों का असर दुनिया पर पड़ता ही पड़ता है, भारत की प्रगति में तो हमेशा विश्व की प्रगति समाहित रही है, भारत के लक्ष्यों का प्रभाव, भारत के कार्यों का प्रभाव, विश्व कल्याण पर पड़ता है

Read More »