



Day: May 1, 2020



राजस्थान: परिवहन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र, ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- आदरणीय गहलोत साहब को आर.टी.डी.सी. पर लग रहे वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच एक स्वतंत्र संस्था से करवाने के लिए पत्र लिखा ताकि राजस्थान सरकार की भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति को स्थापित किया जा सके
1 May 2020
Read More »

कोरोना पर राजस्थान से अच्छी खबर: एक दिन में 90 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक, अधिकतर को अस्पताल से डिस्चार्ज देने की तैयारी, प्रदेश के 3 जिले प्रतापगढ़, बीकानेर और चुरू कोरोना फ्री, चार जिले अभी तक कोरोना संक्रमण से दूर, वहीं पिछले 16 घंटे में आ चुके हैं 58 नए मरीज और तीन की हुई मौत, प्रदेश में मौतों का आंकड़ा पहुंचा 61 जबकि कुल मरीजों की संख्या 2642 से पार
1 May 2020
Read More »


प्रवासियों की घर वापसी के लिए राजस्थान को मिली 5 विशेष ट्रेन चलाने की मंजूरी, जयपुर और कोटा से रवाना होंगी दो ट्रेन, रोज़ाना करीब 6000 प्रवासी जा सकेंगे और इतने ही प्रवासी वापस आ सकेंगे राजस्थान, महाराष्ट्र से भी 2 लाख से ज्यादा की संख्या में राजस्थान आना चाहते हैं प्रवासी, अन्य राज्यों में भी हैं भारी संख्या में राजस्थानी
1 May 2020
Read More »

तेलंगाना में फंसे 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली विशेष ट्रेन सुबह हुई झारखंड के लिए रवाना, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बाद पंजाब, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, बिहार व झारखंड ने प्रवासियों की घर वापसी के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की थी मांग, राजस्थान के प्रवासियों को लाने के लिए भी विशेष ट्रेन को मिली हरी झंडी, सीएम गहलोत ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर रूट चार्ट बनाने के दिए निर्देश, जल्द ही प्रवासी राजस्थानी भी ट्रेन से पहुंचेंगे राजस्थान
1 May 2020
Read More »

राजस्थान: मजदूर दिवस पर बोले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा- कोरोनाकाल में लॉकडाउन की वजह से राजस्थान में फंसे प्रवासी मज़दूरों को उनके घर एवं बाहर फंसे राजस्थानी मजदूर भाइयों की सही सलामत घर वापसी करना और कोई मजदूर इस लॉकडाउन में एवं इसके बाद भूखा ना सोए इसके पर्याप्त प्रबंध करना ही सही मायनों में मजदूर दिवस मनाना होगा, राजस्थान सरकार इस दिशा में सीएम गहलोत के नेतृत्व में कर रही अच्छा काम, जिसकी प्रशंसा ना केवल सारे प्रदेशवासी बल्कि समूचा हिंदुस्तान कर रहा
1 May 2020
Read More »

मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी श्रमिक वर्ग को शुभकामनाएं, कहा- श्रमिकों के कठोर परिश्रम से ही होती है देश की तरक्की, आज देश एवं प्रदेश जिस मुकाम पर है, उसमें श्रमिकों की मेहनत का बड़ा योगदान, कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में हमारे श्रमिक अन्य राज्यों में अटक गए थे, उन्हें घर पहुंचाने के लिए हमारे प्रयास कारगर हुए, प्रदेश में जल्द से जल्द सभी औद्योगिक गतिविधियां बहाल होने का भरोसा
1 May 2020
Read More »

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कसा गृहमन्त्री अमित शाह पर तंज, कहा- पहले लॉक डाउन घोषित करेंगे, कुछ मजदूर पैदल चल कर मरेगे, कुछ भूख से मरेगे, कुछ हलात के चलते, और जो कुछ बच भी गए तो वो जीते जीते जी मरेंगे… फिर 36 दिन बाद देश के गृह मंत्री का यह सब देख ह्रदय द्रवित हो गया और उन्होंने इन सबको अपने गांव जाने की इजाजत दे दी… वाह री ‘क्रोनोलोजी’
1 May 2020
Read More »


