



Day: April 21, 2020


कोरोना को लेकर राजस्थान से सबसे बड़ी खबर, प्रदेश में 76 नए पॉजिटिव केस, जयपुर के एसएमएस अस्पताल में एक मरीज की हुई मौत, अजमेर में 35, जोधपुर में 11, जयपुर और नागौर में 9-9, हनुमानगढ में 5, भीलवाडा और सवाई माधोपुर में एक-एक नया केस आया सामने, प्रदेश में आज 159 पॉजिटिव केस की पुष्टि, कुल मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 1735, वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 26 पहुंचा
21 Apr 2020
Read More »



रैपिड टेस्ट किट के फेल होने पर फूटा सांसद हनुमान बेनीवाल का गुस्सा, केंद्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ हर्ष वर्धन, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को ट्वीट कर कहा- ऐसे घटिया श्रेणी के रैपिड टेस्ट किट खरीदने की सक्षम अनुमति जिस स्तर पर भी हुई उसकी जिम्मेदारी तय करके उसके खिलाफ की जाये कार्रवाई, वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय से कहा- अगर चाईना ने ऐसी गुस्ताखी की है तो व्यापार नीति में बदलाव करके चाईना को दो जवाब
21 Apr 2020
Read More »

कोरोना से जंग के बीच मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा फैसला: 9 हजार ANM और GNM की भर्ती के दिए आदेश, कहा- बजट में हमने 2 हज़ार नए डॉक्टर्स की भर्ती करने की घोषणा की थी, 2018 की एएनएम व जीएनएम की भर्ती में दिक्कत आ रही थी, बहुत दिनों से ये लोग भर्ती की मांग कर रहे थे ओर सरकार की इच्छा थी की जल्दी भर्ती हो जाए, सरकार ने फैसला किया है कि लगभग 9 हज़ार एएनएम व जीएनएम की भर्ती के चिकित्सा विभाग ने निर्देश जारी कर दिए है, जल्द ही यह भर्ती होगी और इससे कोरोना की जंग में लड़ने के लिये आसानी रहेगी और मैनपावर भी मिल जाएगी
21 Apr 2020
Read More »

प्राइवेट अस्पतालों को सीएम गहलोत की दो टूक: कोरोना की लड़ाई में रेगुलर मरीजों को परेशानी हो रही है, प्राइवेट अस्पतालों को चाहिए कि सेवा भाव से मरीजों की देखभाल करें, प्राइवेट अस्पतालों को दो टूक कहना चाहूंगा कि मरीजों की देखभाल करें, सरकार ने फैसला लिया है कि मोबाइल ओपीडी यूनिट गांव गांव में जाके खड़ी होगी, इसके साथ ही आदेश दिए गए है कि गंभीर रोगी के सामने आने पर उसका उचित इलाज प्राइवेट ओर सरकारी अस्पतालों में करवाया जाए इसके निर्देश दिए जा चुके है
21 Apr 2020
Read More »

प्रेसवार्ता में बोले गहलोत- मैंने पीएम मोदी से कहा था कि एक साथ पूरे देश के लिए किट खरीदे जाएं, लेकिन ये किट सही नहीं निकले और केंद्र को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहना पड़ा कि रैपिड टेस्ट किट से जांच पर रोक लगा दी गई है, पता नहीं लॉक डाउन कब तक चलेगा, हम चाहते थे कि ज्यादा से ज्यादा जांच हो लेकिन रैपिड टेस्ट किट के खरा नहीं उतरने के कारण इससे जांच पर रोक लगा दी गई है
21 Apr 2020
Read More »




