Day: April 14, 2020

Coronavirus 1581004487

कोरोना को लेकर राजस्थान से बड़ा अपडेट, प्रदेश में 24 नए कोरोना पॉजिटिव केस आये सामने, जयपुर से 23 और झुंझुनूं से एक नए पॉजिटिव मरीज की पुष्टि, जयपुर में सुबह भी सामने आए थे 48 कोरोना मामले, कुल 71 नए केस आ चुके है जयपुर में, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 969, जयपुर में 441 मरीज

Read More »
Whatsapp Image 2020 04 14 At 14.24.46

सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने सीएम गहलोत को किया ट्वीट- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से माँग है कि एलडीसी 2018 भर्ती में एससी/एसटी के बैकलॉग को भरा जाए, भर्ती प्रक्रिया में किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों के अधिकारो को नुकसान नहीं होना चाहिए, राजस्थान सरकार मे खाली पड़े बैकलॉग के लिए आपने निर्देश भी जारी किए हैं लेकिन आज तक उचित कार्यवाही नहीं हुई, अतः मुख्यमंत्री जी, आज डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर एलडीसी 2018 भर्ती प्रक्रिया तथा राज्य सरकार मे खाली पड़े समस्त बैकलॉग को भरने के लिए सख्त आदेश जारी कर बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दें

Read More »
Sonia Gandhi

सोनिया गांधी का राष्ट्र में नाम सम्बोधन, आज सुबह किया राष्ट्र को सम्बोधित, कहा- आज कोरोना के इस जानलेवा संकट से निपटने में आप सभी का इस लड़ाई में शांति से खड़े रहने से बड़ी देशभक्ति और क्या हो सकती है, कई लोग कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं जो धन्यवाद के पात्र हैं, कई जगहों से कोरोना वॉरियर्स से दुव्यव्हार करने की खबरें आ रही हैं जो ठीक नहीं है क्योंकि हमारी संस्कृति ऐसी नहीं है, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आपके साथ इस लड़ाई में आपके साथ खड़े हैं

Read More »
Charak Bhawan Sms Hospital

जयपुर से बड़ी खबर, SMS अस्पताल की खिड़की से नीचे कूदा एक कोरोना संदिग्ध, चरक भवन की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, नीचे टीन शैड पर गिरा, जान बची, SMS थाना पुलिस मौके पर पहुंची, रिपोर्ट पॉजिटिव आने की थी उम्मीद इसलिए अस्पताल से भागने की कोशिश कर रहा था मरीज, संदिग्ध पुलिस की हिरासत में

Read More »
Scindia

लॉकडाउन 2.0 पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया- एक जाग्रत राष्ट्र के नागरिक के रूप में कोरोना के संकट के इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा लॉक डाउन बढ़ाये जाने के निर्णय को और अधिक सशक्त और मज़बूत बनाने का आइये हम सब मिलकर लें संकल्प

Read More »
Vasundhara Raje

लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाये जाने पर बोली वसुंधरा राजे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कड़े फैसले लेकर देश को कोविड-19 महामारी की भयावहता से बचाया है, भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है जिसका हमें और अधिक सतर्कता से पालन करना है तथा कोरोना मुक्त भारत का संकल्प दोहराना है

Read More »
Corona India 07032020

कोरोना अपडेट: महाराष्ट्र में सामने आए 121 नए संक्रमित मामले, पिछले एक घंटे में देशभर में 155 नए मामले सामने आए, आंध्रप्रदेश में दो की मौत, देश में कुल मरीजों की संख्या 10741 पहुंची, राजस्थान हजार की दहलीज के करीब

Read More »
1543141676jeetu Patwari Cong Raau

मध्यप्रदेश में बने कोरोना से लड़ाई के लिए बीजेपी नेताओं के विशेष कार्यदल पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कसा करारा तंज- देश में जिन भी राज्यों ने टास्क फोर्स का गठन किया वहां की सरकार ने डॉक्टर्स, विशेषज्ञ और इस महामारी से लड़ने हेतु संबंधित बुद्धिजीवियों को रखा लेकिन मप्र सरकार ने यहां नेताओं को टास्क फोर्स में रखा, मुख्यमंत्री जी, आपकी समझ को क्या हो गया, इतने विचलित क्यों हो..?

Read More »