Day: April 2, 2020

Corona Death 1585569947 618x347(1)

राजस्थान के 14 जिलों में फैला कोरोना वायरस का संक्रमण, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या पहुंची 131, जयपुर में सर्वाधिक 41, भीलवाड़ा में 26, झुंझुनूं में 9, जोधपुर में 9, चुरू में 8, अजमेर में 5, टोंक में 4, डूंगरपुर में 3, प्रतापगढ व अलवर में दो-दो, पाली, सीकर, भरतपुर व धौलपुर में एक-एक कोरोना पॉजिटिव केस आया सामने, इनमें से 14 पॉजिटिव है तब्लीगी जमात से लौटे लोग, वहीं प्रदेश में इरान से रेस्क्यू कर लाये लोगों में से भी है 18 पॉजिटिव

Read More »
Rajasthan

कोरोना अपडेट: राजस्थान में 2 और कोरोना पॉजिटिव केस आये सामने, भरतपुर और धौलपुर में एक-एक मरीज, दोनों दिल्ली तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में हुए थे शरीक, एक ​ही दिन में 11 मामले आने से मचा हडकंप, इससे पहले 7 रामगंज और जोधपुर व झुंझुनूं से एक-एक संक्रमित आ चुका है सामने, प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 131 हुई

Read More »
Jitu Patwari

एमपी सियासी अपडेट: पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी बने मीडिया विभाग के अध्यक्ष, एमपी कांग्रेस ने दी बधाई, कहा- इंदौर के राऊ क्षेत्र से विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मप्र कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी को मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है, कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ..!

Read More »
Vishvendra Singh

तब्लीगी जमात से लौटे जमातियों पर बोले पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह- कल मेरे आदेश पर भरतपुर के कामां मदरसों की पुलिस ने तलाशी ली थी, इसमें 135 लोग पाए गए, जिसमें से एक कोरोना पॉजिटिव, 53 नेगेटिव और बाकी की रिपोर्ट का बाकी है, पॉजिटिव मरीज को जयपुर भेजा जा रहा है, अन्य अभी आइसोलेशन में है, हालांकि पॉजिटिव केस की विभाग ने नहीं की है पुष्टि

Read More »
Jyotiraditya Scindia

मप्र: इंदौर में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले की ​ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की निंदा, कहा- इंदौर में कोरोना की जांच के लिए गए डॉक्टरों के दल पर पथराव की खबर दुखद एवं निंदनीय, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेरा अनुरोध है कि मानव सेवा के कार्य में लगे ऐसे सभी डॉक्टर्स अन्य सहयोगियों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जाए, साथ समाज और मानवता से खिलवाड़ करने वाले दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए, हमारे देश और प्रदेश के सभी डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान की परवाह किए बिना, परिवार से दूर रहकर नागरिकों की देखभाल और सेवा में लगे हुए हैं, उनके साथ इस तरह की घटना अक्षम्य

Read More »
Narendra Modi

प्रधानमंत्री मोदी ले रहे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ले रहे बैठक, लॉक डाउन के हालातों की करेंगे समीक्षा, राजस्थान से सीएम अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, एसीएस चिकित्सा रोहित सिंह, एसीएस होम राजीव स्वरूप रहेंगे वीसी में मौजूद

Read More »
Coronavirus Cases In India Live News Latest Updates March12

राजस्थान में कोरोना से हुई तीसरी मौत, अलवर जिले के व्यक्ति की हुई मौत, एसएमएस अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक और पैरालाइसिस की वजह से भर्ती था व्यक्ति, प्रदेश में अब तक 128 मरीज पाए जा चुके है कोरोना पॉजिटिव तो तीन की हो चुकी है मौत

Read More »