



Day: April 2, 2020


अमित शाह ने सोनिया के बयान पर दी प्रतिक्रिया, अपने ट्वीट में शाह ने लिखा- पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस से लड़ने के भारत के प्रयासों की प्रशंसा देश में ही नहीं विश्व स्तर पर प्रमुख रूप से की जा रही है, कोविड- 19 को हराने के लिए 130 करोड़ भारतीय एकजुट है, फिर भी कांग्रेस घटिया राजनीति कर रही है, यह ऐसा समय है जब उन्हें पहले राष्ट्र हित के बारे में सोचना चाहिए और लोगों को गुमराह करना बंद करना चाहिए
2 Apr 2020
Read More »

सीएम गहलोत के बिजली-पानी के बिल को दो महीने स्थगित किये जाने के फैसले पर हनुमान बेनीवाल ने दी प्रतिक्रिया, कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी बिजली व पानी के बिल को माफ ही करे, स्थगित करना राहत की श्रेणी में नहीं आता, पहले टिडडी फिर ओला वृष्टि और अब कोरोना, आम उपभोक्ताओं व किसानों की आर्थिक व मनोदशा पर विचार करें व बिल माफ करें
2 Apr 2020
Read More »

एमपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, सीएम शिवराज से मुलाकात कर किया आग्रह- कोराना जैसी भयंकर महामारी से निपटने के लिए दिन रात कार्यरत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो
2 Apr 2020
Read More »



गृह मंत्रालय ने किया तब्लीगी जमात में शरीक हुए विदेशियों का भारतीय वीजा रद्द, पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को किया गया ब्लैक लिस्ट, गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
2 Apr 2020
Read More »


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना से निपटने के लिए राहुल गांधी के सुझाव को बताया उपयुक्त, कहा- राहुल गांधी जी का सुझाव सबसे उपयुक्त है कि भारत को कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई में विशिष्ट रणनीति और समाधान की आवश्यकता है, हमें गरीबों को भी सुनिश्चित करने की जरूरत है और सबसे कमजोर लोगों का ध्यान रखा जाए
2 Apr 2020
Read More »



