Day: March 25, 2020

Kamalnath

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद को किया आइसोलेट, भोपाल के कई पत्रकारों ने भी खुद को किया आइसोलेट, बीते शुक्रवार कमलनाथ की प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद रहे थे कई पत्रकार, उनमें से एक पत्रकार की बेटी आई कोरोना पॉजिटिव, इसके बाद भोपाल के पत्रकारों में मचा हड़कंप

Read More »
Img 20200325 Wa0301

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर की जनता से अपील, कहा- हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता राज्य में जीवन को बचाना है और हम स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं, कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी सुरक्षा घर पर रहना है, मैं सभी से अपने आप को, अपने परिवार और दूसरों को भी बचाने के लिए अंदर रहने का आग्रह करता हूं, यह संक्रमण को फैलने से रोकने का एकमात्र तरीका है

Read More »
Img 20200325 Wa0344

सचिन पायलट ने दिया एक मूल्यवान सुझाव, कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए पायलट ने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा- जिस हाथ को आप प्रमुख रूप से काम लेते है उसको काम में ना लेकर विपरीत हाथ का इस्तेमाल करें, क्योंकि आपके लिए उस हाथ से अपना चेहरा छूना मुश्किल है, कोरिया में लोगों ने इसे अपनाया ओर यह कामयाब रहा

Read More »
Ashok Gehlot 1

हनुमान बेनीवाल ने सीएम गहलोत को ट्वीट कर किया खुलासा, जालौर पुलिस अधीक्षक पर करोड़ो की अवैध वसूली के लगाए आरोप, कहा- जालोर पुलिस अधीक्षक द्वारा संस्थागत रूप से 2 दिनों में इस भयंकर महामारी के बावजूद लाखों करोड़ों की अवैध वसूली की गई है, कल रात्रि में जालोर जिले के नैनवा टोल नाके व खोड़ नाके पर @PoliceRajasthan के जिम्मेदारो द्वारा जमकर अवैध वसूली की गई, लोक डाउन से पहले जो लोग अनभिज्ञता से गुजरात बॉर्डर पार से आ गए थे उन्हें पहले तो रोका गया फिर पैसे लिए गए

Read More »
Ramayan

पॉलिटॉक्स न्यूज़ की भारत सरकार से अपील: रामानंद सागर की ‘रामायण’ सभी एंटरटेंमेंट चैनल और एप पर तीन-तीन घंटे दिन में दो बार चलवा दे. 21 दिन तक चलने वाली रामायण को देखने से समय भी कटेगा और नई पीढ़ी को इसका ज्ञान भी मिलेगा.

Read More »
Govind Singh Dotasara 3188424 835x547 M(2)

शायद शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा नहीं है गरीब और कमजोर वर्ग को लेकर किए जा रहे खुद की सरकार के प्रयासों से अपडेट, दिया बड़ा बयान- ’21 दिन तक लॉकडाउन तो ठीक है लेकिन इसकी वजह से जिन गरीब मजदूरों पर रोज़ी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है, उनके बारे में ना तो केंद्र सरकार की तरफ से कोई राहत पैकेज दिया गया और ना ही हम लोग बात कर रहे हैं, इसलिए बहुत ज़रूरी है की जल्द कुछ प्लान किया जाये,’ जबकि 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के तुरंत बाद इसी मुद्दे को लेकर सीएम गहलोत ने की बैठक कर लिए जरूरी फैसले, सभी कलेक्टर्स व सम्बन्धित अधिकारियों को दिए निर्देश, जनता को दिलाया विश्वास की चाहे कुछ हो किसी को भी भूखा नहीं सोने दूंगा, वहीं मजदूर तबके के लिए रुपए 1000/- की पहले ही सीएम गहलोत कर चुके हैं घोषणा

Read More »
1575417559(9)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रदेशवासियों से अपील- सभी से मेरी अपील है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर पर रहें और बाहर जाने से बचें, यदि आपको आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता है तो अन्य लोगों के साथ दूरी बनाए रखें, कतारों में खड़े रहें और पर्याप्त अंतराल बनाए रखें, चेहरे को स्पर्श करने से बचें, एक दूसरे से दूरी बनाए रखना ही कोरोना वायरस के संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने की कुंजी है

Read More »
Img 20200325 Wa0276

सचिन पायलट की प्रदेशवासियों से अपील, कोविड 19 हमारे समय की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इस चुनौती को कम करने के लिए हम सभी को अतिरिक्त सतर्क रहने की आवश्यकता है, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि घर के अंदर रहें और सरकार के निर्देशों का पालन करें, राष्ट्र के प्रति सेवा की सच्ची भावना हर किसी के लिए सबसे अच्छा है

Read More »