Day: March 25, 2020

2 New Corona Patients Found In Uttarakhand 1584627826

कोरोना अपडेट: देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से हो रहा इजाफा, कोरोना वायरस के देश में अब तक 606 केस आए सामने, 12 लोगों की हुई मौत, जबकी 46 लोग हो चके हैं ठीक, आज 2 की हुई मौत, पहली मौत एमपी में 60 साल के बुजुर्ग की तो दूसरी गुजरात में 85 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से हुई मौत

Read More »
Sachin Pilot 2

पायलट ने जताया गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले पर दुख, कहा- अफगानिस्तान के काबुल में गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले में कई लोगों की मृत्यु होना दुःखद, कोरोना जैसी महामारी के दौर में इस प्रकार के कायरतापूर्ण कृत्य निंदनीय, मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर से करता हूं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Read More »
Sachin Pilot

ओलावृष्टि से फसलों पर नुकसान पर बोले सचिन पायलट- चिंताजनक है राज्य के कई क्षेत्रों में हुई बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि के कारण फसलों के भारी नुकसान की खबर, समझ सकता हूं किसान भाइयों की पीड़ा को, इस विपदा की घड़ी मे राज्य सरकार पूर्ण रूप से किसान भाइयों के साथ खड़ी है

Read More »
Shivraj

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की प्रदेश की जनता से कोरोना के खिलाफ जंग में साथ आने की अपील, कहा- कहा किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है, कोरोना से डरें नहीं बल्कि लड़ें, अपने को और अपने लोगों को बचाने के लिए घर पर रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का करें पालन, सब अपने को, अपने मित्रों, परिवार, प्रदेश, देश और जगत के लिए अगले 20 दिन तक केवल अपने घर में रहें, अगर अगले 20दिन हम अपने घर में रह गए तो इस बीमारी की कमर तोड़ देंगे

Read More »
Pjimage (3)

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने की चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की तारीफ, कोरोना के संक्रमित एवं संदिग्ध मरीजों के जांच हेतु उपचार में लगे चिकित्सकों एवं नर्सिंग कार्मिको को जारी प्रोत्साहन राशि को बताया अच्छा कदम, कहा— NRHM/NHM में लगे कार्मिकों और आशा सहयोगिनी को भी दी जाए प्रोत्साहन राशि क्योंकि ये भी बराबर इस कार्य में लगे हुए है

Read More »
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

गहलोत सरकार के अहम फैसले, लॉक डाउन के दौरान- 1.किसी घर में किराएदार रहते हैं और वो अगर किराया नहीं दे सकते तो उनसे किराया कुछ महीने बाद ईएमी के जरिए ले सकते हैं, किसी किराएदार को अगर कोई मकान मालिक परेशान करता है तो वो इसकी रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं, 2.राजस्थान में दुकानदार किराने कि दुकान अब 24 घंटे खोल सकते हैं, जो भी सामान लेने आए तो उससे दूरी बना कर रखें, 3.लॉक डाउन के दौरान अब जो भी गाड़ी पकड़ी जाएगी उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा और 4. सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा

Read More »
23 03 2020 Ashok Gehlot 20133885

संकट के इस समय में सभी परिवारों से मेरी अपील है जो परिवार सक्षम हैं, कृपया कम से कम दो लोगों के लिए अतिरिक्त भोजन बनाएं, इसे इकट्ठा करें और अपने क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को वितरित करें, यह वंचितों की देखभाल करने का समय है, अपने आस पास के लोगों की मदद करें ताकि राज्य में कोई भी भूखा नहीं रहे- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Read More »