PoliTalks.news. भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने अपनी गर्लफ्रेंड धनश्री वर्मा से सगाई कर ली. मुंबई की रहने वाली धनश्री पेशे से डेंटिस्ट और कोरियोग्राफर के साथ यूट्यूबर भी हैं. चहल और धनश्री (Dhanashree Verma) पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ वक्त गुजारने के बाद सगाई कर ली. चहल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की खुशखबरी फैंस को दी लेकिन उनके ट्वीटर के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर उनकी खिंचाई कर रहे हैं. उनकी सगाई की फोटो पर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं. इस मौके को पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी अपने हाथों से जाने नहीं दिया और लिखा ‘ये आपदा को अवसर में बदलना है’.
यह भी पढ़ें: कैसा रहा साल 2020, जानिए बॉलीवुड एक्ट्रस की फनी मीम्स की जुबानी
https://twitter.com/yuzi_chahal/status/1292049597360033794?s=20
युजवेंद्र चहल की सगाई की खबर जानकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई. ट्विटर पर फैंस चहल की सगाई के रिएक्शन के तौर पर कुछ मजेदार और मजाकिया मीम्स शेयर कर रहे हैं. पहला ट्वीट इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर है जो मानो कुछ ऐसा रिएक्शन दे रहे हैं ‘ओ..भाई बड़ी मस्त है’.

इस मजेदार मीम में यह दिखाया गया है कि कैसे चहल की सगाई की खबर जानकर टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा खुद को संभाल नहीं पा रहे और पीछे खड़े उनके साथी उन्हें उठा रहे हैं.

वहीं भारतीय टीम के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने पीएम मोदी की तस्वीर शेयर करते हुए अनोखे अंदाज में चहल को सगाई की बधाई दी है. सहवाग ने कहा ‘चहल, आपदा को अवसर में बदल डाला, बधाई हो.’

आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने चहल को बधाई देते हुए लिखा, ‘दोनों को बधाइयां. किंग्स की तरफ से युजी को निजी सलाह: हमेशा क्वीन (रानी) के सामने झुक कर रहना, नहीं तो सिर्फ शिकस्त मिलेगी.’

यूजर आयुष ने गोविंदा के गाने का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करू’.
* #YuzvendraChahal to everyone after posting his roka pics pic.twitter.com/qB6HgdvLjy
— Ayush 🇮🇳 (@BakCode) August 8, 2020
वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘सब कुछ आपसे ही सीखा है’. ये कमेंट विराट कोहली के लिए है.
#YuzvendraChahal to hardik pandaya right now :- pic.twitter.com/77zwEx92Xt
— Jolly (@ijoooolly) August 8, 2020
एक अन्य ट्वीट में एक यूजर ने विराट कोहली को सोशल मीडिया पर शादी के लिए प्रपोज कर चुकीं इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनी की संभावित प्रतिक्रिया साझा की जो सोच रही हैं कि एक और इंडियन क्रिकेटर हाथ से निकल गया.











