कैसा रहा साल 2020, जानिए बॉलीवुड एक्ट्रस की फनी मीम्स की जुबानी

2020challenge

PoliTalks.news. साल 2020 में अब तक तो जो कुछ भी गुजरा है या घटा है, वो एक ऐसा बुरा सपना है जिसे हर कोई भूलना चाहता है. साल के शुरुआत में ही कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया. उसके बाद लॉकडाउन और बी-टाउन से लेकर बड़े बड़े राजनेता और आमजन सभी घरों में कैद हो गए. प्रवासी मजदूरों को तो पुलिस के डंडे भी खाने पड़े. नौकरियां गई, स्कूल-मंदिर बंद हो गए और महामारी ने अर्थव्यवस्था को गहरी चोट पहुंचाई. ऐसी गहरी चोट की कईयों के खाने तक के लाले पड़ गए और कारखानों पर ताले. इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है. अब हर कोई अपने ही अंदाज में बता रहा है कि उसके लिए साल 2020 कैसा रहा है. आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रस की ज़ुबानी कि 2020 के बारे में वो क्या सोचती हैं…इसे एक्ट्रस ने #2020Challenge नाम दिया है.

शुरुआत करते हैं प्रियंका चोपड़ा से..जिन्होंने तो मीम में अपने सिर पर बोतल ही फो़ड़ ली है. उनके मुताबिक पिछले दो महीनों में तो वो ज्यादा ही परेशान हो गई हैं. पोस्ट में प्रियंका अपनी फिल्मों के अलग-अलग किरदारों के जरिए बता रही हैं कि कैसे उन्होंने अब तक साल 2020 बिताया है और आने वाले महीने में कैसे रहने वाली हैं.

यह भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ कि आपस में भिड़े कंगना और आदित्य ठाकरे?

वहीं एक यूजर ने प्रियंका का एक और मीम शेयर किया है जिसमें अंतिम महीनों में प्रियंका अपनी आंखों से गंगा जमुना बहा रही हैं.

https://twitter.com/realestpotato_/status/1290970780797243394?s=20

बॉलीवुड स्टार माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनके लिए साल 2020 कैसा बीत रहा है. जरा इन फोटोज को देखिए, माधुरी बता रही हैं कि कैसे इस कोरोना काल में उनका मूड हर महीने बदला है. कभी वे खुश नजर आ रही हैं तो कभी रौद्र रूप ले रही हैं. अगस्त महीने में लेडी ट्रिगर तो सितम्बर महीने में लेडी डायन का किरदार भी उन्होंने धारण किया है.

मलायका-ए-हुस्न शिल्पा शेट्टी ने भी #2020Challenge एक्सेप्ट करते हुए लिखा, ’19—20 का फर्क समझ आ गया इस साल, मच गया है हर तरफ बवाल, जितना भी परेशान करे कोरोना, इम्यूनिटी बढ़ाओ बिलकुल भी डरो ना, हैंड सेनेटाइज करके मास्क पहनना देगा आपको शोभा, बाकी तो भईईया, योगा से ही होगा।।

रानी मुखर्जी ने खुद तो नहीं लेकिन एक यूजर ने ये मीम शेयर किया. यूजर ने रानी के फिल्मों के किरदारों के जरिए इसे तैयार कर दिया. ये मीम सोशल मीडिया पर वायरल है.

https://www.instagram.com/p/CDmFh7BI1X-/?utm_source=ig_web_copy_link

वहीं स्लिम ट्रिम मलाइका अरोड़ा वो पिछले 8 महीनों से सिर्फ खा ही रही हैं. अब उन्होंने ये पोस्ट शेयर किया है, उसे देख तो ऐसा ही लग रहा है. पोस्ट में मलाइका खाते हुए अजीबोगरीब चेहरे बना रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CDlSzb6B3D3/?utm_source=ig_web_copy_link

टिस्का चोपड़ा ने भी इस चैलेंज को स्वीकार किया है और सोशल मीडिया पर ये फनी पोस्ट शेयर किया. अप्रैल और मई में जिस तरह से टिस्का ने खुद को जेल के पीछे दिखाया है, वो काफी रिलेटबल है. ये इसलिए भी है क्योंकि उस समय देश में लॉकडाउन लगा हुआ था.

https://www.instagram.com/p/CDjjHTiBl3X/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रिति जिंटा ने तो कुछ ऐसा किया है जिसमें वो पिस्टल से खुद को शूट करने पर आमादा हो गई हैं.

इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह यानि शाहरूख खान का भी एक मीम वायरल हो रहा है जो #2020Challenge का ही हिस्सा है. देखिए कैसे शाहरूख बड़े बड़े आंसू गिरा रहे हैं.