PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

'आपका पूरा राजनीतिक जीवन पदलोलुपता और सत्ता से चिपके...'- गहलोत के बयान पर गज्जू बना का पलटवार

08 जून 2026
साझा करें:
'आपका पूरा राजनीतिक जीवन पदलोलुपता और सत्ता से  चिपके...'- गहलोत के बयान पर गज्जू बना का पलटवार
  • "डरते वो हैं जो..." शेखावत का गहलोत को करारा जवाब!

  • Gajendra Singh Shekhawat on Ashok Gehlot: राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के बयान पर किया पलटवार, कल कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत पर साधा था निशाना, अशोक गहलोत ने कहा था कि वो तो घबराया हुआ आदमी है, पता नहीं वो कब तक मंत्री रहेंगे उनको नहीं मालूम, वो अपना मंत्री पद बचाए, ऐसा नहीं कि उनकी छुट्टी हो जाए, गहलोत के इस बयान पर गज्जू बना ने पलटवार करते हुए कहा- मैं पूज्य वीर दुर्गादास राठौड़ जी की परंपरा का अनुयायी हूँ गहलोत जी, डर मेरे खून में नहीं है, आपको तो उल्टे अपने अप्रासंगिक हो जाने का भय सताता रहता है, इसलिए आप लगातार मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं, सच तो यह है कि मैं न होता, तो आपकी राजनीति ही खत्म हो जानी थी, मैं आपकी तरह किसी एक परिवार का सेवक नहीं हूँ, आपका पूरा राजनीतिक जीवन पदलोलुपता और सत्ता से चिपके रहने का प्रमाण रहा है, इसलिए कम से कम आपसे मुझे किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं, आप ध्यान भटकाने की राजनीति करते रहिए, मैं जनसेवा के अपने संकल्प पर प्रतिबद्ध हूँ, बाकी… समय स्वयं सबको जवाब दे देगा


    Gajendra Singh Shekhawat I Rajasthan I Congress I Sachin Pilot I Ashok Gehlot  

    वीडियो

    संबंधित समाचार

    महत्वपूर्ण खबरें

    PoliTalks News - Authoritative News Portal