राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस नेता अशोक गहलोत को लेकर दिया बड़ा बयान, जयपुर में मीडिया से बात करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा- अशोक गहलोत अपने आपको प्रासंगिक बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वे अपने आपको गाँधीवादी दिखाते हैं लेकिन किस तरह राजनीतिक व्यवहार करते हैं यह हम सब जानते हैं, इसके अतिरिक्त उन्होंने राजनीतिक रूप से लाइन लंबी करनी चाहिए यह कहा है लेकिन राजस्थान का इतिहास गवाह है, राजस्थान कांग्रेस पार्टी का भी इतिहास गवाह है कि हर उस कार्यकर्ता जिसने अपनी लाइन को थोड़ा भी लंबा करने की कोशिश की होगी, उसे मिटाने की उन्होंने कोशिश की है, मुझे लगता है कि सचिन पायलट को कांग्रेस पार्टी कोई नई जिम्मेदारी देने का विचार कर रही है इसलिए यह छटपटाहट है, अशोक गहलोत खुद डरे हुए हैं क्योंकि वे धूरी से दूर हो रहे हैं इसलिए डर के मारे वे इस तरह की टिप्पणियां करते रहते हैं
'सचिन पायलट को नई ज़िम्मेदारी मिलने वाली है, इसलिए गहलोत...!'- गजेंद्र सिंह शेखावत का बड़ा बयान

Gajendra Singh Shekhawat I Ashok Gehlot I Rajasthan I Sachin Pilot I Rajasthan









