INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक से जुडी बड़ी खबर, दिल्ली में आज हुई इंडिया गठबंधन की महाबैठक, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती समेत 25 दल के नेता हुए शामिल, बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों से एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज करने का किया आह्वान, उन्होंने कहा- लोकसभा में परिसीमन से जुड़े विधेयकों के खिलाफ विपक्ष ने जिस एकता का परिचय दिया था, उसी भावना के साथ महंगाई, संविधान, बेरोजगारी और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर भी सामूहिक लड़ाई लड़ने की है आवश्यकता, इसके साथ ही खड़गे ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए करोड़ों लोगों के मताधिकार पर असर पड़ रहा है और संविधान पर लगातार हमले हो रहे हैं, उन्होंने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, गैर-भाजपा राज्यों के साथ भेदभाव, बढ़ती महंगाई, निवेश में कमी, MSME क्षेत्र की चुनौतियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया, वही बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की प्रेस वार्ता, खरगे ने जानकारी देते हुए कहा- 8 अगस्त को फिर होगी इंडिया गठबंधन की बैठक, हैदराबाद में होगी इंडिया गठबंधन की अगली बैठक, आज हमारे INDIA गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें 25 पार्टियां हुई थी शामिल, सभी ने अपनी-अपनी राय दी, उसके बाद हमने 5 मुद्दों पर जताई है सहमति और इनपर हम डटकर काम करेंगे, लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे, पहला बिंदु है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश को SIR को लेकर पत्र भेजने पर सहमति बनी, वोट चोरी और चुनाव चोरी को लेकर पत्र मुख्य न्यायधीश को पत्र दिया जाएगा, केंद्र सरकार को मौजूदा नाजुक आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दों और लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। इस बात पर सहमति बनी कि सभी पार्टियां हर दो महीने में बैठक करेंगी, मॉनसून सत्र के दौरान संसद में तालमेल बनाए रखने के लिए विपक्ष के नेता के कार्यालय में हर सुबह बैठकें होंगी
INDIA जनबंधन बैठक में इन 5 मुद्दों पर बनी सहमति
1. यह सहमति बनी कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनावों की निष्पक्षता पर उठे गंभीर प्रश्नों के संबंध में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा। यह पत्र शीघ्र ही उन्हें सौंपा जाएगा.
2. लाखों विद्यार्थियों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए, यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग की जाए, क्योंकि उनके कार्यकाल में NEET और CBSE परीक्षाओं में शामिल लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है.
3. वर्तमान गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों तथा जनसरोकारों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार को तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए.
4. यह सहमति बनी कि INDIA जनबंधन के सभी दल प्रत्येक दो माह में बैठक करेंगे. अगली बैठक अगस्त माह में हैदराबाद में आयोजित की जाएगी.
5. मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और प्रतिदिन प्रातःकाल माननीय नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी.










