पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने TMC नेता जहांगीर खान को किया गिरफ्तार, जहांगीर को नेपाल बॉर्डर के पास से किया गया गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फालता पुलिस स्टेशन में जहांगीर के खिलाफ दर्ज की गई थी 7 FIR, नेपाल भागने की फिराक में था जहांगीर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहांगीर को पकडा गया अवैध वसूली करने के आरोप में, हालांकि पहले यह दावा किया गया था कि जहांगीर के समर्थकों ने महिलाओं को गैंगरेप की दी थी धमकी, इसके कारण हुई उनकी गिरफ्तारी, बता दें जहांगीर ने 2026 का विधानसभा चुनाव लड़ा था फालता सीट से, चुनाव के दौरान हुई गड़बड़ियों के कारण यहां 21 मई को दोबारा हुई थी वोटिंग, दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले ही जहांगीर ने छोड़ दिया था मैदान और कहा था कि वे चुनाव से अपना नाम ले रहे हैं वापस, दोबारा हुई मतदान के 24 मई को आए नतीजे में जहांगीर की हुई करारी हार, इसके बाद से ही जहांगीर खान चल रहा था गायब, चुनाव के दौरान जहांगीर के बयान आए थे काफी विवाद में, यूपी के चर्चित आईपीएस अजय पाल शर्मा और जहांगीर के बीच की भी हुई थी खूब चर्चा, जहांगीर ने खुद को पुष्पा बताते हुए कहा था कि वह झुकेंगे नहीं, 4 मई को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद जहांगीर के खिलाफ पुलिस ने 5 मामले किए थे दर्ज
अभिषेक का करीबी TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था

Abhishek Banerjee I Mamata Banerjee I Jahangir Khan I Bengal Politics I Tmc I Breaking News I









