Ashok Gehlot big Statement: राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर दिया बड़ा बयान, सचिन पायलट को पीसीसी चीफ बनाए जाने की चर्चा के बीच अशोक गहलोत ने दिया बड़ा बयान, एक बार फिर मानेसर कांड और सचिन पायलट को लेकर बोले गहलोत, मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- 25 सितंबर की घटना भी सचिन पायलट के खिलाफ हुई थी, उस समय जो हुआ, वो इसी लिए हुआ था, विधायकों ने ये कहा था कि किसी को CM बना दो, पर पायलट को नहीं, ये मानेसर लेकर जाने वालों में से थे, आलाकमान जब CM बदलने का फैसला करता है, तो विधायक नए CM के पास चले जाते हैं, नए CM का नाम खुद ने और उनके दोस्तों ने चलाया, मैं सचिन पायलट को बच्चे की तरह मानता हूं, पता नहीं उनको कौन गाइड कर रहा है, गहलोत ने आगे कहा- सचिन पायलट को सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए, गलती किसी से भी हो सकती है, उन्होंने गलती की, उन्हें स्वीकार करनी चाहिए, पायलट ने सच्चाई स्वीकार करना नहीं सीखा, इसलिए आज तक यह इश्यू बना हुआ है, जब तक कोई गलती स्वीकार नहीं करता है, इश्यू बना रहता है
'विधायकों ने कहा था, पायलट के अलावा किसी को भी CM बना दो, सचिन ने गलती...'- गहलोत का बड़ा बयान

Rajasthan I Ashok Gehlot I Sachin Pilot









