सोशल मीडिया से जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी ने आज किया अपना पहला धरना-प्रदर्शन, दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपरलीक के मामलों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन हजारों युवाओं की मौजूदगी में दोपहर 3 बजे हुआ खत्म, कॉकरोच जनता पार्टी को आज शाम 5 बजे तक प्रदर्शन करने की मिली थी अनुमति, लेकिन करीब 3 बजे ही पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक धरनास्थल से हो गए रवाना, इसके बाद खत्म हो गया प्रदर्शन, अभिजीत आज सुबह ही अमेरिका से लौटे थे दिल्ली, वे एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे थे जंतर-मंतर, अभिजीत यहां पहुंचे थे अंबेडकर की ऑटो बायोग्राफी और संविधान की कॉपी लेकर, प्रदर्शन के दौरान अभिजीत ने कहा- कॉकरोच जनता पार्टी अड़ी है अपनी मांग पर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा, अगर कॉकरोच जनता पार्टी की नहीं मानी जाती है बात, तो 13 जून को जंतर-मंतर पर दोबारा किया जाएगा प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में उमड़ा युवाओं का सैलाब, दी ये बड़ी चेतावनी









