राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, जयपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की बड़ी बैठक जारी, कांग्रेस वार रूम में चल रही इस बैठक में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, टीकाराम जूली और सचिन पायलट हैं मौजूद, इसके साथ ही कई और नेता भी है मौजूद, पंचायत चुनाव समेत कई मुद्दों को लेकर दिग्गज नेताओं के बीच हो रही चर्चा, वही बैठक शुरू होने से पहले सामने आया एक वीडियो, वीडियो में अशोक गहलोत और सचिन पायलट मिल रहे है एक दूसरे से, इस दौरान अशोक गहलोत ने रंधावा से कहा- देखिए... पंजाब में ये आपके इंचार्ज हैं, और राजस्थान में आप इनके... इस पर सचिन पायलट ने मुस्कुराते हुए कहा- सर, कोई कहीं का भी इंचार्ज बने... पर हम सबके असली इंचार्ज तो आप ही हैं, अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल, देखें वीडियो
Sachin Pilot, Ashok Gehlot, Sachin Pilot Ashok Gehlot Video, Rajasthan Congress, Govind Singh Dotasra, Sukhjinder Singh Randhawa, Tikaram Jully, Congress Meeting Jaipur










