राजस्थान कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, पीसीसी वॉर रूम में प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बड़ी बैठक हुई खत्म, बैठक में निकाय चुनाव में हार के मुद्दे उठे, बीकानेर में डिप्टी मेयर चुनाव में क्रॉस वोटिंग का भी मुद्दा उठा, एमडी चोपदार ने उठाया क्रॉस वोटिंग का मुद्दा, इसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर हुआ लंबा मंथन, वही इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, कहा- राजस्थान में आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों के मद्देनज़र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ, बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा सुझाव दिए, इस दौरान प्रदेश प्रभारी रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी अपने विचार व्यक्त किए, इसके साथ ही आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर इस बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई



.jpeg)










