पंजाब की सियासत में CBI की कार्रवाई के बाद घमासान हुआ तेज, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस और उनके OSD राजबीर सिंह घुम्मन के आवास समेत कुछ अन्य ठिकानों पर ली तलाशी, यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश के एक दिन बाद हुई, जिसमें कोर्ट ने ED की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपते हुए मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच के दिए थे निर्देश, ED की शिकायतों में सरकारी ट्रांसफर-पोस्टिंग, जमीन के इस्तेमाल की मंजूरी, गोपनीय दस्तावेजों तक पहुंच और अन्य सरकारी फैसलों में कथित प्रभाव से जुड़े आरोपों का था जिक्र, हालांकि ये आरोप अभी जांच के दायरे में हैं और अदालत ने किसी की आपराधिक जिम्मेदारी नहीं की तय, वही CBI की कार्रवाई पर भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना, कहा- पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं और केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल उनकी सरकार को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है, वहीं, पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में भी दी है चुनौती
भगवंत मान के ऑफिस पर CBI की रेड, जांच के बीच CM ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा

Bhagwant Mann के कैंप ऑफिस पर CBI Raid, CM ने BJP को लेकर किया बड़ा दावा










