PoliTalks News
न्यूज़ टॉक्स लाइव

ऑपरेशन सिंदूर के अनुभवी योद्धा को मिली IAF की कमान, आशुतोष दीक्षित बने नए एयर चीफ

06 अक्टूबर 2026
साझा करें:
ऑपरेशन सिंदूर के अनुभवी योद्धा को मिली IAF की कमान, आशुतोष दीक्षित बने नए एयर चीफ

Air Marshal Ashutosh Dixit बने भारतीय वायुसेना के नए चीफ, जानें उनका अनुभव और करियर

भारतीय वायुसेना को मिला नया प्रमुख मिल गया है,  एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ किया गया  नियुक्त, करीब चार दशक के शानदार सेवा करियर में एयर मार्शल दीक्षित ने विभिन्न अभियानों और सैन्य अभ्यासों में निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका, उन्हें मिराज-2000, मिग के विभिन्न वेरिएंट, जगुआर, तेजस, IL-78, हॉक, किरण, एएन-32, एवरो और एचपीटी-32 समेत कई तरह के विमानों को उड़ाने का है व्यापक अनुभव, इसके साथ ही वह एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं, एयर मार्शल दीक्षित ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर जैसी महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधियों से जुड़े रहे हैं, वही स्वदेशी LCA तेजस और अन्य स्वदेशी विमान परियोजनाओं को बढ़ावा देने में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है, ऐसे में उनके कार्यकाल में वायुसेना में आत्मनिर्भरता से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाने पर जोर रहने की है उम्मीद, 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन हुए एयर मार्शल दीक्षित ने नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज से शिक्षा की प्राप्त, उनके नाम 3,500 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है दर्ज 


Air Marshal Ashutosh Dixit, Ashutosh Dixit, Indian Air Force Chief, New Air Chief, भारतीय वायुसेना प्रमुख, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, IAF Chief, Tejas, Operation Sindoor

PoliTalks News - Authoritative News Portal