मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल लगातार कर रहे हैं प्रदर्शन, आज भी दिल्ली में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और SIR को लेकर किया प्रदर्शन, इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की मांग को लेकर राहुल—प्रियंका गांधी बैठे धरने पर, राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड ने विपक्ष के धरना प्रदर्शन को लेकर किया पलटवार, आज जयपुर में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा- सोनिया गांधी मतदाता पहले बन गई और देश की नागरिक बाद में बनीं, इसे ही कहते हैं वोट चोरी, SIR में इसी का हो रहा है शुद्धिकरण, उस समय SIR होता तो वह नहीं होती वोटर, क्योंकि वो पहले कैसे बन सकती हैं मतदाता, जबकि वो देश की नहीं थीं नागरिक ही, विपक्ष चुन रहा है गलत रास्ता, हम सबको एक बात सोचनी चाहिए कि देश में कौन मतदाता रहे, जिसकी जड़े हो इस देश से, जिसके दादा, परदादा पिता हो इस देश के नागरिक, उसको मताधिकार का मिलना चाहिए अधिकार या फिर जो व्यक्ति बाहर से इस देश में आया है फायदा लेने, उसको मिलना चाहिए मताधिकार का अधिकार, पहले यह तो तय करें कि मतदाता कौन होगा, जिसकी जड़े हैं देश में, जो देश को समझता है अपनी मातृभूमि, पितृभूमि और पुण्य भूमि, जो है देश का वंशज, उसी को होना चाहिए वोट देने का अधिकार, अगर SIR में हुआ है तय तो क्या है एतराज, जनादेश का करना चाहिए सम्मान, लेकिन ऐसा व्यक्ति नहीं हो, जो बाहर से आकर फायदा लेकर चला जाएगा, उसको वोट का पावर देकर सत्ता प्राप्त की जाए, यह बात नहीं है ठीक
सोनिया गांधी पहले मतदाता बनीं, बाद में देश की नागरिक, SIR होता तो नहीं बनतीं वोटर- मदन राठौड

Madan Rathore I Rahul gandhi I Priyanka Gandhi I Soniya Gandhi I Congress I Gyanesh Kumar I Sir I Eci I Rajasthan Bjp I Political News I Political Drama I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










