मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्षी दल के सांसदों ने दिल्ली में निकाला मार्च, विपक्षी सांसदों के इस सेव डेमोक्रेसी मार्च को पुलिस ने रोक कर कुछ सांसदों को लिया हिरासत में, इस दौरान कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता विपक्ष व प्रियंका गांधी को भी लिया गया हिरासत में, इसके बाद राहुल-प्रियंका आकाशवाणी कैंपस में बैठे धरने पर, इस दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- हम हैं देश के प्रतिनिधि, 300 लोकसभा और राज्यसभा के सांसद आए थे, हम चाहते थे ज्ञानेश कुमार और उनके दो चुनाव आयुक्तों से मिलना, पुलिस ने हमें रोका, चुनाव आयोग से 50 गज दूर बैठाकर रखा है हमें जाने नहीं दे रहे हैं, 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से चाहते हैं मिलना, ज्ञानेश कुमार हैं डरे हुए, पता नहीं क्या हो रहा है देश में, अगर जनप्रतिनिधियों से चुनाव आयोग नहीं मिलेगा तो लोकतंत्र का है क्या मतलब, वहीं भाजपा नेताओं के राहुल गांधी पर झंठ बोलने के आरोप से जुडे सवाल पर राहुल गांधी ने नाराजगी जताते हुए कहा- क्या मैं आपको लगता हूं भाजपा का कार्यकर्ता, भाजपा जो बोले मुझे उसमें नहीं है कोई इंटरेस्ट, मैं यहां खडा हूं लोकतंत्र बचाने, अमित शाह, नरेंद्र मोदी, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत ने देश के लोकतंत्र को कर दिया है खत्म, देश के युवा जानते हैं ये बात, चुनाव को मोदी-शाह ने किया है हाइजैक और ज्ञानेश कुमार ने की है उनकी मदद, इनमें से कोई भी बचकर नहीं जाएगा, जो इन्होंने देश के साथ किया वह है देशद्रोह, मैं जो कहता हूं सोच समझकर कहता हूं इनके खिलाफ होगी कार्रवाई, इनमें से कोई बचकर नहीं जाएगा
मैं नहीं हूं भाजपा का कार्यकर्ता, मोदी-शाह-भागवत को लेकर राहुल गांधी का बहुत बडा बयान

Rahul Gandhi I Priyanka Gandhi I Narendra Modi I Amit Shah I Mohan Bhagwat I Rss I Bjp I Bjp Government I Gyanesh Kumar I Eci I Congress I Political News I Political Drama I Politalks Mews I Breaking News I Big Breaking I









