इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, दिल्ली में INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक के मार्च के दौरान राहुल-प्रियंका बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और वहां धरने पर बैठ गए, इससे पहले विपक्षी सांसद संसद से चुनाव आयोग कार्यालय की ओर कर रहे थे मार्च, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था बैरिकेड लगाकर, इसके बाद राहुल गांधी बैरिकेड पर चढ़ गए और विपक्षी नेताओं ने सड़क पर शुरू कर दिया धरना, वही बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता आकाशवाणी भवन परिसर में पहुंच गए और करीब नौ घंटे तक वहां धरने पर बैठे रहे, इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को परिसर खाली करने को कहा, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे, इसके बाद पुलिस ने देर शाम कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया, पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए अनुमति नहीं ली गई थी और प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया, वहीं विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप और SIR को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की कर रहा है मांग
राहुल-प्रियंका पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद दर्ज हुई FIR

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi FIR: दिल्ली पुलिस ने राहुल-प्रियंका समेत कई नेताओं पर दर्ज की FIR









