राजस्थान की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, पिछले कई दिनों से अपनी पार्टी और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा से चल रहे थे नाराज, वही अब अंत में विश्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस को कहा अलविदा, कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अब विश्वेन्द्र सिंह को लेकर चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, सूत्रों के अनुसार जल्द ही विश्वेन्द्र सिंह बीजेपी में हो सकते है शामिल, हालांकि पॉलिटॉक्स नहीं करता इस बात की पुष्टि, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विश्वेन्द्र सिंह ने कहा- आदरणीय अध्यक्ष महोदय, मैंने जीवन मे हमेशा मेरे इष्ट गिरिराज महाराज और अंतरात्मा की आवाज़ सुन कर ही फैसला लिया है आज कुछ छुटभैये तथाकथित नेताओं ने जो अनर्गल बयान दिए हैं उस से मेरे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है, मेरा भी अन्तर मन दुखी और व्यथित है जिस पार्टी के लिए मैंने मेरा जीवन न्यौछावर कर दिया आज उसी पार्टी ने यदि मेरी निष्ठा, ईमानदारी, कर्तव्य परायणता का यह सिला दिया तो मैं अंदर से बहुत हिल गया हूं, मैंने हमेशा मान, सम्मान और स्वाभिमान से जीवन जिया है मेरे उसूल और आदर्शों से कभी कोई समझौता नहीं किया,मेरे कार्यकर्ताओं में मौजूदा चापलूसी की परंपरा के कारण आक्रोश है,यदि सच को सच कहना, गलत और झूंठ का साथ नहीं देना पाप है तो मैं इसको हर बार करूंगा,मैं ना गलत करता हूं न ही गलत सहन करता हूं,मेरा सार्वजनिक जीवन जनता जनार्दन की देन है,मैं इनके लिए ही जीता हूं और इनके लिए ही मरूंगा,मेरे खून का हर कतरा मेरे कार्यकर्ताओं, मेरे मतदाताओं, मेरे क्षेत्र वासियों, प्रदेश वासियों के लिए बहा है,और बहेगा, मेरा सार्वजनिक जीवन खुली किताब है, बेदाग है,मैंने मेरे दामन पर कभी दाग न तो लगने दिया और ना ही लगने दूँगा,ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है,मेरे पुरखों ने कभी ऐसी चीजों से कभी समझौता नहीं किया उनका अनुसरण करते हुए मैं भी आपको अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझता हूं,मैं शायद अब आपकी गलत रीति नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाउंगा! गिरिराज महाराज की जय, जय हिंद, जय भारत सादर
पार्टी एक्शन से पहले विश्वेन्द्र सिंह का रिएक्शन, कांग्रेस से दिया इस्तीफा, क्या होंगे बीजेपी में शामिल?

Vishvendra singh I BJP I Congress I Govind Singh dotasara I Sachin Pilot I









