राजस्थान के इस दिग्गज पूर्व विधायक का हुआ निधन, गहलोत, डोटासरा समेत दिग्गजों ने जताया दुःख

Former MLA Hetram Beniwal passes away: राजस्थान की वामपंथी राजनीति के स्तंभ, माकपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल का 94 वर्ष की आयु में हुआ निधन, 94 वर्षीय बेनीवाल ने श्रीगंगानगर के टांटिया अस्पताल में रात 10:58 बजे ली अंतिम सांस, तीन दिन पहले हीमोग्लोबिन की कमी के चलते भर्ती हुए बेनीवाल को ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद हो गया था निमोनिया, उनका अंतिम संस्कार मंगलवार शाम 4 बजे पैतृक गांव 8 एलएनपी में किया जाएगा, वही उनके निधन पर प्रदेश की दिग्गजों ने जताया दुःख, पूर्व सीएम अशोक गहलोत, गोविन्द सिंह डोटासरा समेत दिग्गजों ने जताया दुःख, अशोक गहलोत ने कहा- संगरिया के पूर्व विधायक और किसान-मजदूरों की आवाज़ कॉमरेड श्री हेतराम बेनीवाल के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है, उन्होंने अपना जीवन किसानों, मजदूरों और आमजन के अधिकारों के संघर्ष को समर्पित किया, उनका सादगीपूर्ण और संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें, विनम्र श्रद्धांजलि, वही डोटासरा ने कहा- संगरिया के पूर्व विधायक एवं किसान हितैषी हेतराम बेनीवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है, हेतराम जी आजीवन किसान-मजदूरों के हक़ के लिए संघर्षशील रहे, बेनीवाल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवारजनों को संबल प्रदान करें, बता दें हेतराम बेनीवाल का जन्म 13 अक्टूबर 1932 को हुआ और उन्होंने उस दौर में वामपंथी विचारधारा अपनाई, जब राजस्थान की राजनीति में रजवाड़ों का दबदबा था, 1967 में संगरिया से माकपा के टिकट पर राजनीति शुरू करने वाले बेनीवाल 1990-91 में विधायक बने और अपने ढाई साल के कार्यकाल में सदन में मजबूत छाप छोड़ी