‘वसुंधरा राजे को जवाब देने या सफाई देने की…’- गहलोत का बड़ा बयान, राठौड़ को लेकर भी कही बड़ी बात

Rajasthan Politics: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे और मदन राठौड़ को लेकर दिया बड़ा बयान, वसुंधरा राजे के स्पष्टीकरण देने और उनको लेकर मदन राठौड़ द्वारा की गई बयानबाजी कि हर बार किसी एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया जाना जरूरी नहीं होता, इस पर बोले अशोक गहलोत, आज जयपुर में मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा- मेरी दृष्टि में वसुंधरा जी को सफाई देने की नहीं थी आवश्यकता, पहली बात तो यह है कि मैं उनकी पार्टी के मामलों में कोई टिप्पणी करना नहीं चाहता, लेकिन जो हालात हैं, जिस प्रकार से बीजेपी के अध्यक्ष बोलते हैं, उनकी एक अलग ही एप्रोच है, बोलने में भी और व्यवहार में भी, व्यक्तिगत रूप से वे अच्छे और व्यवहारिक व्यक्ति हैं, हमारे उनसे अच्छे संबंध हैं, लेकिन जब पार्टी का दबाव होता है तो पता नहीं वे क्या बोल जाएं, ऐसी स्थिति बन जाती है, चाहे टिप्पणी हमारे बारे में हो या वसुंधरा जी के बारे में, क्या कोई पीसीसी अध्यक्ष या बीजेपी अध्यक्ष इस तरह बार-बार कहता है कि वसुंधरा जी मुख्यमंत्री बनेंगी या नहीं? ऐसी टिप्पणी कम से कम मोदी जी के लिए छोड़नी चाहिए थी, या फिर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को करनी चाहिए थी, गहलोत ने आगे कहा- खैर, यह उनकी पार्टी का मामला है, हम क्या कर सकते हैं, वसुंधरा जी को जवाब देने या सफाई देने की आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि लोग समझते हैं कि उनकी भावना क्या थी और उन्होंने किस संदर्भ में बात कही थी, अनावश्यक टिप्पणियां की गईं, हालांकि, यह उनकी अपनी मर्जी है, वसुंधरा जी कुछ कह रही हैं, मदन राठौड़ कुछ और कह रहे हैं यह उनकी पार्टी की स्थिति है, ये लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि कांग्रेस में झगड़े हैं, लेकिन वास्तविक दुर्गति तो इनकी हो रही है, आप खुद देख रहे हैं कि कौन क्या बोल रहा है, इनकी स्थिति सड़कों पर आ गई है, हम सब एक हैं, राजस्थान में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और उसी तरह आगे बढ़ रही है, यहां पर परंपरा रही है कि सरकारें वन बाय वन बदलती हैं, जूली साहब यहां खड़े हैं, हमारे नेता प्रतिपक्ष हैं, वे भी मेरी बात का समर्थन करेंगे कि अगली बार कांग्रेस ही आएगी

यह भी पढ़े: ‘वसुंधरा राजे हर बार CM थोड़ी…’ – राठौड़ के इस प्रहार से भाजपा की गुटबाजी फिर सड़कों पर!