यूपी में बीजेपी ने किया जिलाध्यक्षों का ऐलान, जानिए कहां से मिली किसको कमान

bjp release list of distric president in up

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के 68 जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले में जिलाध्यक्षों की नामों का ऐलान किया गया हो. हालांकि, पार्टी की तरफ से कई जिलों में अभी अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान नहीं हो पाया है. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा 98 संगठनात्मक जिलों में से 68 जिलों में भाजपा ने जिला अध्यक्षों का घोषणा की गई है,. माना जा रहा है कि अन्य जिलों के लिए मुखिया का जल्द ही ऐलान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ‘यूपी-बिहार वालों के पास बच्चे पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं..’

बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, मुरादाबाद में आकाश पाल यथावत अपने जिलाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे. महानगर अध्यक्ष का पद कपड़ा व्यापारी एवं पार्टी नेता गिरीश भंडुला को मिला है. फिरोजाबाद में सतीश दिवाकर को महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष पद पर फिलहाल नियुक्ति नहीं की गई है. फिलहाल ये जिम्मेदारी वर्तमान जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के पास सुरक्षित है. इसी तरह, राजकुमार गुप्ता को आगरा महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है, जबकि आगरा बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनिया को बनाया गया है.

ये है जिलावार लिस्ट :-

  • आगरा जिला – प्रशांत पोनिया
  • मुरादाबाद- आकाश पाल (रिपीट)
  • मुरादाबाद महानगर – गिरीश भंडुला
  • कासगंज – नीरज शर्मा
  • गाजियाबाद महानगर- मयंक गोयल
  • लखनऊ जिला – विजय मौर्या
  • महाराजगंज – संजय पाण्डेय
  • उन्नाव- अनुराग
  • रायबरेली – बुद्धि लाल
  • बुलंदशहर – विकास चौहान (रिपीट)
  • इटावा – अन्नू गुप्ता
  • गाजीपुर – ओमप्रकाश राय
  • ललितपुर – हरिश्चंद्र रावत
  • अमेठी – सुधांशु शुक्ला
  • आगरा – महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता
  • नोएडा व गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष – अभिषेक शर्मा
  • नोएडा के महानगर अध्यक्ष -महेश चौहान
  • लखनऊ महानगर – आनंद द्विवेदी
  • सोनभद्र- नन्दलाल गुप्ता
  • मेरठ – बीजेपी महानगर अध्यक्ष – विवेक रस्तोगी
  • नोएडा महानगर – महेश चौहान
  • प्रयागराज गंगापार- निर्मला पासवान
  • प्रयागराज यमुनापार- राजेश शुक्ला
  • प्रयागराज महानगर- संजय गुप्ता
  • मछलीशहर- अजय कुमार सिंह
  • महोबा- मोहनलाल कुशवाह
  • चित्रकूट- महेंद्र कोटार्य
  • बिजनौर-भूपेंद्र सिंह चौहाना बाॉबी
  • सहारनपुर महानगर- शीतल विष्णोई
  • मुजफ्फरनगर- सुधीर सैनी
  • गाजियाबाद जिला चैनपाल सिंह
  • संभल- हरेंद्र चौधरी
  • झांसी – प्रदीप पटेल
  • वाराणसी महानगर- प्रदीप अग्रहरि
  • कुशीनगर- दुर्गेश राय
  • गोरखपुर जिला अध्यक्ष- जनार्दन तिवारी
  • गोरखपुर महानगर अध्यक्ष – देवेश श्रीवास्तव
  • आजमगढ़- ध्रुव सिंह
  • लालगंज- विनोद राजभर
  • बस्ती – विवेकानंद मिश्रा
  • भदोही –  दीपक मिश्रा
  • कानपुर दक्षिण  – शिवराम सिंह
  • प्रतापगढ़ – आशीष श्रीवास्तव (रिपीट )
  • रामपुर – हरीश गंगवार
  • मैनपुरी – ममता राजपूत
  • फर्रुखाबाद – फतेह चंद्र वर्मा
  • मथुरा- निर्भय पांडे
  • इटावा- अन्नू गुप्ता
  • मथुरा महानगर अध्यक्ष- राजू यादव
  • ललितपुर- हरिश्चंद्र रावत
  • बहराइच- ब्रजेश पांडेय (रिपीट)
  • सुल्तानपुर सुशील त्रिपाठी
  • और्रैया- सर्वेश कठेरिया
  • कासगंज- नीरज शर्मा
  • बलरामपुर रवि मिश्रा
  • गोंडा- अमर किशोर कश्यप
  • श्रावस्ती- मिश्री लाल वर्मा
  • कानपुर महानगर उत्तर- अनिल दीक्षित
  • कानपुर देहात- रेणुका सचान
  • कानपुर ग्रामीण- उपेंद्र नाथ पासवान
  • कन्नौज – वीर कुमार सिंह भदौरिया
  • संतकबीनगर- नीतू सिंह
  • महाराजगंज- अशोक उर्फ संजय रपांडेय
  • मऊ- रामाश्रय मौर्य
  • बलिया- संजय मिश्रा