



यूपी: बलिया जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लिए गए हिरासत में, बलिया में हुई पत्रकार की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे थे लल्लू, सलोन रायबरेली में पुलिस ने लिया हिरासत में, महासचिव मनोज यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष तरुण पटेल, लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी समेत दर्जनों कार्यकर्ता भी लिए गए पुलिस हिरासत में, बीती रात पत्रकार रतन सिंह की घर लौटते वक्त बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या, हिरासत में लिए कांग्रेस नेताओं को लाया गया रायबरेली के समस्तीपुर पक्षी बिहार के गेस्ट हाउस में









