



Day: August 25, 2020



केबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री गहलोत के आवास पर एक बार फिर तेज हुई सियासी हलचल: एक दर्जन से अधिक मंत्री और विधायक पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री गहलोत से मिलने पहुंचे सभी मंत्री-विधायक, कल शाम होनी है गहलोत केबिनेट की बैठक, केबिनेट की बैठक से पहले मंत्री और विधायकों की मुख्यमंत्री गहलोत से हो रही अहम मुलाकात के हैं सियासी मायने, मंत्री भंवर सिंह भाटी, शाले मोहम्मद, ममता भूपेश और विधायक राजेन्द्र पारीक सहित कई विधायक मुख्यमंत्री आवास पर हैं मौजूद
25 Aug 2020
Read More »



‘पूर्वं भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी की वापसी पर बोले सतीश पूनियां’- राजस्थान का सियासी अपडेट: घनश्याम तिवाड़ी की बीजेपी में वापसी को लेकर अटकलें हुईं तेज, इस पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा- राजनीति में यह सब है अननेचुरल, जो लोग पार्टी से अलग होकर जाते हैं वो समयानुसार वापस भी हैं आते, लेकिन अभी इस तरह की पार्टी में नहीं है कोई चर्चा, केवल मीडिया में सुनाई दे रही हैं ऐसी बात, कौन कब आता है इसका फैसला गुण और अवगुण और परिस्थितियों के आधार पर होता है तय, इस तरह की मसलों में अभी चर्चा ज्यादा है और परिपक्वता है कम
25 Aug 2020
Read More »



यूपी: बलिया जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू लिए गए हिरासत में, बलिया में हुई पत्रकार की हत्या के बाद पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहे थे लल्लू, सलोन रायबरेली में पुलिस ने लिया हिरासत में, महासचिव मनोज यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष तरुण पटेल, लखनऊ जिला अध्यक्ष वेद त्रिपाठी समेत दर्जनों कार्यकर्ता भी लिए गए पुलिस हिरासत में, बीती रात पत्रकार रतन सिंह की घर लौटते वक्त बदमाशों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या, हिरासत में लिए कांग्रेस नेताओं को लाया गया रायबरेली के समस्तीपुर पक्षी बिहार के गेस्ट हाउस में
25 Aug 2020
Read More »

‘बच्चों से क्यों दुश्मनी कर रहे मोदी, क्यों हैं बेचैन मोदी सरकार’ पप्पू यादव ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, IIT_NEET परीक्षा आयोजित कराने पर उठाए सवाल, कहा— आखिर #IIT_NEET परीक्षा के लिए क्यों बेचैन है मोदी सरकार, कोरोना काल में किससे ले लिया कितना माल जो 30 लाख छात्रों को कर रखा बेचैन बेहाल, जब पूरे देश में सामान्य ट्रेन परिचालन बंद है, बस नहीं चल रही, होटल भी बहुत जगह बंद हैं, फिर मोदी जी यह पागलपन क्यों, बच्चों से दुश्मनी क्यों?
25 Aug 2020
Read More »


