



Day: August 25, 2020


राजस्थान: विधायकों की खरीद फरोख्त में मुख्य आरोपी संजय जैन एसीबी कोर्ट से रिहा, खरीद फरोख्त का ऑडियो टेप वायरल होने के बाद सामने आई थी संजय जैन की भूमिका, एसीबी ने 6 अगस्त को किया था गिरफ्तार, बाद में एसओजी के एफआर लगाने पर अन्य आरोपी भरत मालानी और अशोक सिंह को कर दिया गया रिहा, एसीबी के रिमांड पर होने के चलते संजय जैन नहीं हो पाए थे रिहा, मुख्य सचेतक महेश जोशी ने दर्ज कराया था मामला
25 Aug 2020
Read More »


कांग्रेस में चल रही महाभारत पर अनिल शास्त्री का बड़ा हमला, कहा- सोनिया, राहुल अगर नेताओं से मिलना शुरू कर दें तो 50% समस्या हो जाएगी खत्म, नेतृत्व में बताई कुछ चीजों की कमी, अनिल शास्त्री का आरोप-अगर कोई नेता दिल्ली आता है तो आसान नहीं है वरिष्ठ नेताओं से मिल पाना, पार्टी नेताओं के बीच बैठकों की भी बताई जरूरत, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छोटे बेटे हैं अनिल शास्त्री
25 Aug 2020
Read More »

राजस्थान: राजेंद्र राठौड़ को सदन से बाहर करने के प्रस्ताव को गजेंद्र सिंह ने बताया निंदनीय, बोले केंद्रीय मंत्री- राजस्थान सरकार ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि संसदीय गरिमा और जनता की भावनाओं से उसका कोई सरोकार नहीं, राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष उपनेता राजेन्द्र राठौड़ को सदन से बाहर करने का प्रस्ताव पारित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय
25 Aug 2020
Read More »

‘सुशांत को जहर देकर मारा गया, ऑटोप्सी को जानबूझकर लेट किया’ सुशांत सुसाइड मामले में सुब्रमण्यम स्वामी का नया ट्वीट, सुशांत को जहर देने मारने और ऑटोप्सी को लेट करने का दावा, कहा— हत्यारों और उनकी पहुंच की शैतानी मानसिकता धीरे-धीरे आ रही सामने, ऑटोप्सी को जानबूझकर जबरन लेट किया गया ताकि सुशांत सिंह के पेट में जहर घुल जाए, जिम्मेदारों पर नकेल कसने की जरूरत बताई, इससे पहले सुशांत की मौत का दुबई कनेक्शन बताया था सुब्रमण्यम स्वामी ने, बता दें, सुशांत सिंह के परिवार के सदस्यों समेत स्वामी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इस मामले में सबसे पहले की थी सीबीआई जांच की मांग, सुशांत की मौत के मामले को बॉलीवुड का ‘वॉटरगेट’ और ‘वॉटर लू’ करार दिया था सुब्रह्मण्यम स्वामी ने, फिलहाल सीबीआई कर रही मामले की जांच
25 Aug 2020
Read More »


कोरोना अपडेट राजस्थान: चिंताजनक होती जा रही कोरोना की स्थिति, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14,338 पहुंची तो कुछ मरीजों का आंकड़ा 72 हजार के पार, मरने वालों की संख्या 967 लेकिन प्रतिदिन बढ़ रहे कोरोना मरीज, बीते दिन 1346 नए संक्रमित आए सामने तो 12 की हुई मौत, हालांकि 1276 मरीज हुए रिकवर तो राहत भरी खबर, राजधानी जयपुर में तीन हजार एक्टिव मरीज तो जोधपुर दूसरे पायदान पर, बीते दिन जयपुर से तीन मौत तो अब तक 257 ने गंवाई जान, अलवर—कोटा में भी एक हजार से ज्यादा एक्टिव संक्रमित, फिलहाल सभी जिलों में कोरोना के मरीज मौजूद
25 Aug 2020
Read More »

कोरोना अपडेट: देश में सबसे अधिक कोरोना मरीजों में महाराष्ट्र पहले पायदान पर, 1.70 लाख से अधिक संक्रमित हैं प्रदेश में तो 22 हजार से अधिक मौत, आंध्रप्रदेश दूसरे तो कर्नाटक तीसरे पायदान पर, तमिलनाडू और उत्तरप्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक, बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, केरला और असम में 20 हजार से अधिक संक्रमित तो दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब और झारखंड में भी 10 हजार से अधिक संक्रमित, 5 राज्य ऐसे भी जहां एक्टिव मरीजों की संख्या एक हजार से कम
25 Aug 2020
Read More »



