उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को लगा बड़ा सियासी झटका, AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आसिम वकार ने छोड़ी पार्टी, चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी के लिए माना जा रहा है यह बड़ा झटका, वही सूत्रों के अनुसार आसिम वकार 2 सितंबर को थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ, बताया जा रहा है कि वकार पिछले कुछ समय से AIMIM के यूपी संगठन से चल रहे थे नाराज और पार्टी के कुछ फैसलों को लेकर उनकी बढ़ी थी नाराजगी, खास बात यह है कि आसिम वकार करीब 10 साल से AIMIM में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर यूपी की सियासत में उनकी पहचान बनी, इससे पहले वह करीब 20 साल तक समाजवादी पार्टी में भी कर चुके हैं राजनीति, अब अगर वह कांग्रेस में शामिल होते हैं तो यह ओवैसी के लिए माना जा रहा बड़ा झटका है, खासकर ऐसे समय में जब AIMIM 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर मुस्लिम बहुल सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने वकार को पार्टी में लाने के लिए निभाई है अहम भूमिका
आसिम वकार, Asim Waqar, AIMIM, असदुद्दीन ओवैसी, Asaduddin Owaisi, AIMIM News, आसिम वकार कांग्रेस, Asim Waqar Congress, UP Election 2027, यूपी विधानसभा चुनाव 2027, उत्तर प्रदेश चुनाव, AIMIM News Hindi, ओवैसी की पार्टी, कांग्रेस, इमरान प्रतापगढ़ी









