PoliTalks News
uttar-pradesh-vidhan-sabha-election

चाचा बोले- अगर मैं साथ होता तो देश में नंबर-1 होती सपा, 4 राज्यों में होती सरकार, भाजपा को भी घेरा

21 अक्टूबर 2021
साझा करें:
चाचा बोले- अगर मैं साथ होता तो देश में नंबर-1 होती सपा, 4 राज्यों में होती सरकार, भाजपा को भी घेरा

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने एक साथ आने के संकेत दे दिए हैं. लेकिन इस गठबंधन को लेकर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं. शिवपाल यादव आगामी चुनाव में अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव फिलहाल अपने चाचा को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता के दौरान, ‘सपा और प्रसपा के एक साथ आने के संकेत दिए थे’. अब सपा और सुभासपा के एक साथ आने के बाद शिवपाल यादव अपने मन की बात को पचा नहीं पाए. शिवपाल यादव ने यूपी के फतेहपुर जिले … Read more

Politalks.News/UttarPradesh. उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और सुभासपा ने एक साथ आने के संकेत दे दिए हैं. लेकिन इस गठबंधन को लेकर अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव कुछ उखड़े-उखड़े से नजर आ रहे हैं. शिवपाल यादव आगामी चुनाव में अखिलेश के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन सूत्रों के अनुसार अखिलेश यादव फिलहाल अपने चाचा को ज्यादा भाव नहीं दे रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता के दौरान, ‘सपा और प्रसपा के एक साथ आने के संकेत दिए थे’. अब सपा और सुभासपा के एक साथ आने के बाद शिवपाल यादव अपने मन की बात को पचा नहीं पाए. शिवपाल यादव ने यूपी के फतेहपुर जिले में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा और साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर फतहपुर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वगत किया. इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि, ‘जब हम समाजवादी पार्टी में थे तो पार्टी बुलंदियों पर थी और हमारी कितनी ही बार सरकार बनी’. शिवपाल यादव ने कहा कि, ‘नेता जी तो दो बार प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए, अगर समाजवादी व अखिलेश मेरे साथ मिलकर काम किये होते तो आज समाजवादी पार्टी देश में नंबर 1 या नंबर 2 की पार्टी होती और भारतीय जनता पार्टी का यहां वर्चस्व भी नहीं होता. मेरे सपा के साथ रहने से फर्क पड़ता है और अगर ऐसा होता तो देश में सपा की चार प्रदेशों में सरकार होती’.

यह भी पढ़े: यूपी में सपा की साइकिल पर सवार हुए राजभर, अखिलेश से मिलकर बोले- अबकी बार भाजपा साफ

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में प्रत्याशी उतारने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि, ‘अभी तो हमारी एलायंस की बात चल रही है और इसके लिए हमारी पहली प्राथमिकता समाजवादी पार्टी है. जब हमारी पार्टी का एलायंस हो जाएगा तब सीटों का बंटवारा भी हो जाएगा. जहां भी जिस पार्टी के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी होगी प्रदेश में उसी की सरकार होगी’. वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि, ‘बीजेपी सरकार पूरी तरह से इकबाल खो चुकी है. जनता के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ बड़ी बड़ी बातें कर रही है’. शिवपाल ने आगे कहा कि, ‘योगी सरकार में आज सड़कों की स्थिति काफी ख़राब है. जिस सड़क का कार्य हुआ वह सिर्फ सपा सरकार में हुआ, बीजेपी सरकार में कुछ नहीं हुआ सिर्फ नाम बदलने के’.

यह भी पढ़े: प्रियंका की सक्रियता ने सभी को चौंकाया! महिलाओं को टिकट तो अब छात्राओं को स्मार्ट फोन का वादा

मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने आगरा में एक सफाईकर्मी की पुलिस कस्टडी में हुई मौत को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवपाल यादव ने कहा कि, ‘आगरा में एक स्वीपर को पुलिस वालों ने पीट पीटकर मार डाला. ना जाने किसके कहने पर यह सब हुआ, अरे भाई अगर उसने चोरी की थी तो उसे बैठाकर तफ्तीश कर लेते’. शिवपाल यादव ने कहा कि, ‘इस पूरे मामले में चोरी करने वाले कोई और हैं और पुलिस ने एक गरीब आदमी को मार डाला. अगर वह जीवित रहता तो आज सरकार के साथ साथ पुलिस के भी सारे राज खुल जाते इसलिए पुलिस ने उसे मार डाला’.

 

PoliTalks News - Authoritative News Portal