Breaking News: मध्य प्रदेश कांग्रेस से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रहे राधाकिशन मालवीय के पोते विशाल मालवीय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, विशाल मालवीय अभी इंदौर जनपद पंचायत में सदस्य हैं और देवास-शाजापुर से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले राजेंद्र मालवीय के हैं बेटे, विशाल मालवीय भाजपा के सीनियर नेता एवं कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत के दामाद भी हैं, विशाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की कार्यशैली पर सीधा निशाना साधते हुए पार्टी में 'पट्ठावाद' हावी होने और समर्पित कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होने का लगाया है गंभीर आरोप, वही अब चर्चा है कि विशाल मालवीय भाजपा में हो सकते है शामिल, अपने इस्तीफे में विशाल ने आरोप लगाया कि जो लोग केवल नेताओं के आगे-पीछे घूमकर व्यक्तिगत लाभ साधने में लगे हैं, उन्हें संगठन में पद-प्रतिष्ठा मिल रही है, जबकि समर्पित कार्यकर्ताओं को हाशिये पर धकेला जा रहा है, देखें विशाल मालवीय का इस्तीफा
कांग्रेस के इस दिग्गज युवा नेता ने अचानक पार्टी से दिया इस्तीफा, देखें पूरी खबर

Conrgess I MP Congress I MadhyaPradesh I












