राजस्थान युवा कांग्रेस में अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान हुआ खत्म, प्रदेशभर में 34.33 लाख युवाओं ने ली सदस्यता, लेकिन इनमें से सदस्यता शुल्क जमा कराने वाले 32.64 लाख युवाओं के वोटों को ही माना जाएगा वैध, मतदान प्रक्रिया थमी थी बुधवार को, जिसके बाद शुक्रवार शाम तक शुल्क जमा कराने का अंतिम आंकड़ा आया सामने, ऐसे में अब राजस्थान में कुल 32 लाख 64 हजार 981 मतदाता है जिनका शुल्क चुनाव प्राधिकरण में हो चुका है जमा, पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के लिए सर्वाधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार को मिल सकती है प्राथमिकता, हालांकि वोटों का अंतर बेहद कम रहने या किसी उम्मीदवार पर विवाद की स्थिति बनने पर राहुल गांधी संभावित दावेदारों का साक्षात्कार लेकर अंतिम नाम कर सकते हैं तय, इस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा और ब्लॉक अध्यक्ष के लिए डाले गए हैं वोट, बता दें राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चली अप्रैल से 20 मई 2026 तक, सदस्यता अभियान और ऑनलाइन वोटिंग हो चुकी है पूरी, यह चुनाव इसलिए ज्यादा चर्चित रहा क्योंकि इसमें सचिन पायलट और अशोक गहलोत गुट के बीच माना जा रहा है मुकाबला, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के दावेदारों में तीन नाम अभिषेक चौधरी, अनिल चोपड़ा और राजकुमार परसवाल हैं प्रमुख, अभिषेक चौधरी माने जाते है अशोक गहलोत और गोविन्द सिंह डोटासरा गुट से, इसके साथ ही वह जयपुर शहर, सीकर, चूरू, झुंझुनू, उदयपुर आदि क्षेत्रों में है मजबूत, वहीं अनिल चोपड़ा माने जाते है सचिन पायलट गुट से, अनिल चोपड़ा जयपुर ग्रामीण, दौसा, पाली, अजमेर, बाड़मेर आदि में है अच्छी पकड़, राजकुमार परसवाल कि बात करे तो यह शेखावाटी क्षेत्र से बाद में मजबूत दावेदार बने, इन्होंने मुकाबले को बना दिया त्रिकोणीय
राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव संपन्न: इन 3 दावेदारों में कड़ी टक्कर, पायलट-गहलोत गुट में से कौन मारेगा बाजी?

Rajasthan youth congress I Anil Chopra I Abhishek choudhary I Ashok Gehlot I Sachin Pilot I Govind singh dotasara I Rajasthan I Rahul Gandhi









