PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘ये लापरवाही नहीं, सोची-समझी रणनीति’-बाल गोपाल योजना पर गहलोत ने घेरा BJP सरकार को

10 अगस्त 2026
साझा करें:
‘ये लापरवाही नहीं, सोची-समझी रणनीति’-बाल गोपाल योजना पर गहलोत ने घेरा BJP सरकार को

बाल गोपाल योजना पर घमासान! गहलोत बोले- ‘पहले ही कर दिया था आगाह’

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का भजनलाल सरकार पर बड़ा हमला, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर कांग्रेस शासन के दौरान शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की साजिश का लगाया आरोप, अशोक गहलोत ने कहा- मैंने विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले से ही आम जनता को चेताना शुरू किया था कि यदि भाजपा सत्ता में आ गई तो कांग्रेस सरकार के दौरान चल रही योजनाओं को बंद कर देगी, खुद प्रधानमंत्री मोदी जी को यह कहना पड़ा था कि ऐसा नहीं होगा, भाजपा सरकार आधिकारिक आदेश निकालकर योजनाओं को बंद तो नहीं कर सकी, लेकिन योजनाओं के लिए जरूरी आपूर्ति ही बंद कर दी है, ताकि योजनाएं अपने आप दम तोड़ दें, बच्चों को स्कूल में दूध पिलाने की बाल गोपाल योजना इसका ताजा उदाहरण है, पिछले तीन महीनों में सिर्फ 41.9 प्रतिशत मिल्क पाउडर ही स्कूलों को सप्लाई हो पाया,  भरतपुर, अलवर, उदयपुर, ढोलपुर, डीग, खैरथल, बूंदी, नागौर, करौली, जैसलमेर, डीडवाना-कुचामन, बारां, बीकानेर, कोटपूतली-बहरोड़, पाली और प्रतापगढ़ जैसे कई जिलों में तो अप्रैल से सितंबर 2026 की मांग के लिए दूध की सप्लाई अब तक शुरू ही नहीं हुई, गहलोत ने आगे कहा- यह लापरवाही नहीं, सोची-समझी रणनीति है, जिसके लिए मैंने पहले ही चेताया था, जनकल्याणकारी योजनाओं को खुलेआम बंद करने की हिम्मत नहीं तो चुपचाप आपूर्ति रोककर उन्हें खत्म करने की साजिश, यही भाजपा सरकार का है असली चेहरा 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal