PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

छात्र आंदोलन पर संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच रिजिजू बोले- अमित शाह देंगे हर सवाल का जवाब

10 अगस्त 2026
साझा करें:
छात्र आंदोलन पर संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच रिजिजू बोले- अमित शाह देंगे हर सवाल का जवाब
Kiren Rijiju I Amit Shah I Rahul Gandhi I Akhilesh Yadav I Bjp Government I Samajwadi Party I Congress I Sansad I Loksabha I Rajyasabha I Political News I Politalks News I Breaking News I

संसद में मानसून सत्र के चौथे सप्ताह भी दोनों सदनों में गतिरोध जारी, विपक्ष दिल्ली छात्र आंदोलन मामले को लेकर गृ​हमंत्री अमित शाह के सदन में बयान की लगातार कर रहा है मांग, इसी बीच आज केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बातचीत में कहा- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मांग की थी कि गृह मंत्री अमित शाह छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बारे में संसद में दें बयान, हमने साफ़ कर दिया है कि गृह मंत्री अमित शाह न सिर्फ़ बयान देंगे, बल्कि पूरी बहस और चर्चा का भी देंगे जवाब, हमने बिज़नेस एडवाइज़री कमेटी की बैठक में पहले ही कह दिया है कि सरकार छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा के लिए है पूरी तरह तैयार और हर एक मुद्दे पर बात करने को है तैयार, विपक्ष को नहीं करना चाहिए हंगामा और सदन की कार्यवाही में नहीं डालनी चाहिए बाधा, हमने रख दिया है अपना प्रस्ताव, अब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच दिख रहे हैं कुछ मतभेद, जिन्हें उन्हें सुलझाना होगा, जहां तक छात्रों के मुद्दे की है बात, हम चर्चा के लिए हैं तैयार, हमने रख दिया है अपना पक्ष, अब यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर है कि वे अपने बीच के मतभेदों को सुलझाएं


संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal