PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

रांची में छात्रों का महाआंदोलन! विधानसभा घेरने निकले हजारों अभ्यर्थी, एंबुलेंस से पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो

10 अगस्त 2026
साझा करें:
रांची में छात्रों का महाआंदोलन! विधानसभा घेरने निकले हजारों अभ्यर्थी, एंबुलेंस से पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो

झारखंड में JSSC CGL विवाद को लेकर छात्रों का महाआंदोलन जारी है. हजारों अभ्यर्थी विधानसभा घेरने निकले, वहीं भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से आंदोलन में पहुंचे

झारखंड में CGL परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन जारी, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों और अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार, JSSC CGL समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर बड़ी संख्या में छात्र रांची में जुटे और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर दिया तेज, अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार से मांगा है जवाब, सरकार और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच बातचीत के कई दौर के बावजूद CGL परीक्षा को लेकर विवाद पूरी तरह नहीं हुआ खत्म, सरकार ने कुछ JPSC परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है, लेकिन CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को स्वीकार नहीं किया, जिसके बाद छात्रों ने आंदोलन और तेज करने का किया ऐलान, वही आज झारखंड के रांची में PSC-SSC में धांधली के खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र विधानसभा घेरने बढ़ रहे हैं आगे,  छात्र विधानसभा जाने वाली रोड पर पहुंच गए, यहां पुलिस ने लगाए हैं कंटीले तार, छात्र बैरिकेडिंग हटाकर भी बढ़ रहे हैं आगे, इस दौरान भारी पुलिसबल  किया गया तैनात, वही इस आंदोलन में भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस से हुए शामिल, इस बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे, जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया



Jharkhand CGL Exam, JSSC CGL, JSSC CGL Protest, Jharkhand Students Protest, Ranchi Protest, Jharkhand CGL Controversy, देवेंद्रनाथ महतो, Devendra Nath Mahto, विधानसभा घेराव, छात्र आंदोलन, JSSC News, Jharkhand News, Ranchi News, CGL Exam Protest, Latest Jharkhand News

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal