PoliTalks News
बायोग्राफी

भोला सिंह की जीवनी | Bhola Singh Biography in Hindi

10 अगस्त 2026
साझा करें:
भोला सिंह की जीवनी | Bhola Singh Biography in Hindi

Bhola Singh Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको भोला सिंह जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.


भोला सिंह की जीवनी (Bhola Singh Biography in Hindi)

Bhola Singh Latest News  - भोला सिंह उत्तर प्रदेश की बुलन्दशहर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं. लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के मुद्दों पर मुखर रहने के कारण उन्होंने बुलंदशहर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई है. वर्ष 2024 के आम चुनाव में उन्होंने इसी सीट जीत की हैट्रिक पूरी की. पहली बार वे वर्ष 2014 में बुलन्दशहर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे. तीन बार के सांसद होने के साथ ही उनकी गिनती उत्तर प्रदेश में भाजपा के वरिष्ठ नेताओ में होती है. इस लेख में हम आपको भोला सिंह के जीवन परिचय (Bhola Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.

भोला सिंह जन्म और परिवार (Bhola Singh Birth & Family)

भोला सिंह (Bhola Singh) का जन्म 10 सितंबर 1977 को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के बोहिच में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय श्री किशन लाल सिंह (Late Shri Kishan Lal Singh) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती मल्लो देवी (Late Smt Mallo Devi) हैं.

उनका विवाह 6 मई 2002 को अनुराधा (Anuradha) से हुआ था. उन्हें दो बेटे हैं, जबकि उन्हें बेटी नहीं हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी शिक्षण शुल्क (ट्यूशन) और बैंक ब्याज से आय प्राप्त करती है.

भोला सिंह हिन्दू है, और वे अनुसूचित जाति (SC) से हैं.

उनपर 1 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)

स्थायी पता: ग्राम+पीओ बोहिच शिकारपुर बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश 203395

मोबाइल:  9013869417,9868444411

वर्तमान पता: 19 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, नई दिल्ली 110001

दूरभाष: (011) 23731276,

मोबाइल: 09013869417

भोला सिंह की शिक्षा (Bhola Singh Education)

भोला सिंह ने वर्ष 1999 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ, उत्तर प्रदेश से विज्ञान में स्नातक (बीएससी) किया.

भोला सिंह राजनीतिक करियर (Bhola Singh Political Career)

भोला सिंह ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की बुलन्दशहर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विजय प्राप्त कर पहली बार संसद में प्रवेश किया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को 4,21,973 वोटों के विशाल अंतर से हराया. लोकसभा चुनाव में उनके जीत का यह अंतर ऐतिहासिक रहा. 2014 के लोकसभा चुनाव में सिंह को 6,04,449 वोट मिले और तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी बसपा के प्रदीप कुमार जाटव 1,82,476 मत हासिल हुए. लोकसभा में अपनी पहली जीत के बाद वे खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण संबंधी स्थायी समिति के सदस्य रहे.

उत्तर प्रदेश की बुलन्दशहर लोकसभा सीट राज्य की अनुसूचित जाति श्रेणी की संसदीय सीट है. राज्य में लोकसभा की 17 सुरक्षित सीटें (SC) हैं, इन्ही में बुलन्दशहर सीट भी शामिल है. बुलन्दशहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच विधानसभा (विधान सभा) खंड शामिल हैं. बुलन्दशहर, स्याना, अनूपशहर, डिबाई और शिकारपुर हैं. वर्ष 1952 में गठित इस सीट पर आरंभिक दशकों में कांग्रेस का एक तरफ़ा राज रहा. 1952 से लगातार 1971 तक यहाँ से कांग्रेस की जीत हुई. हालांकि बाद के समय में अलग-अलग पार्टियों का दबदबा देखा गया है. भाजपा यहाँ से सात बार जीत चुकी है. भारतीय जनता पार्टी 2014 से लगातार यहाँ से जीत रही है, जबकि चार बार वह पहले जीत चुकी है.

इसी बुलन्दशहर लोकसभा सीट से भोला सिंह 2019 और 2024 में हुए 17वीं व 18वीं लोकसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं. 2019 में सिंह को 6,81,321 वोट मिले और वे बहुजन समाज पार्टी के योगेश वर्मा को 2,90,057 वोटों के अंतर से हराकर दूसरी बार इस सीट से सांसद बने. इसी के बाद 2024 में उन्हें इसी सीट से हैट्रिक लगाने का मौका मिला. इस बार के आम चुनाव में भोला सिंह ने कांग्रेस पार्टी के शिवराम वाल्मीकि को 2,75,134 वोटों के अंतर से हराकर तीसरी बार यहाँ से सांसद बने हैं. इस बार के आम चुनाव में भोला सिंह को कुल 5,97,310 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के उम्मीदवार शिवराम वाल्मीकि को 3,22,176 मत हासिल हुए, जबकि 1,17,424 मत के साथ बसपा के गिरीश चंद्र तीसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, भोला सिंह उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.

भोला सिंह की संपत्ति (Bhola Singh Property)

2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार भोला सिंह की कुल संपत्ति 3.60 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 66 लाख रूपये का कर्ज भी है.

इस लेख में हमने आपको भोला सिंह जीवनी (Bhola Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं. 


PoliTalks News - Authoritative News Portal