देवेंद्र सिंह की जीवनी (Devendra Singh Biography in Hindi)
Devendra Singh Latest News - देवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश की अकबरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार देवेंद्र सिंह लंबे समय से संगठन और सक्रिय राजनीति से जुड़े रहे है. नब्बे के दशक की शुरुआत में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जाने वाले देवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वही वर्ष 2014 से वे लगातार अकबरपुर लोकसभा सीट पर कमल खिला रहे हैं. संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और एक लंबे राजनीतिक सफर के कारण वे क्षेत्र के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. इस लेख में हम आपको देवेंद्र सिंह के जीवन परिचय (Devendra Singh Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
देवेंद्र सिंह जन्म और परिवार (Devendra Singh Birth & Family)
देवेंद्र सिंह (Devendra Singh) का जन्म 2 अप्रैल 1954 को उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मधवापुर में हुआ था. उनके पिता का नाम स्वर्गीय स्वर्गीय दर्शन सिंह (Late Darshan Singh) और माता का नाम स्वर्गीय कनक रानी (Late Kanak Rani) हैं.
उनका विवाह 27 अप्रैल 1971 को प्रेमशीला सिंह (Premshila Singh) से हुआ था. उनके चार संतान है, उन्हें दो बेटे हैं और दो बेटियां हैं. चुनाव में दिए गए हलफनामें के अनुसार उनकी पत्नी मकान किराया, कृषि से आय प्राप्त करती है.
देवेंद्र सिंह हिन्दू है.
उनपर 13 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2024)
स्थायी पता: 117-पी/17 काका देव कानपुर उत्तर प्रदेश 208025
टेलीफैक्स: (0512) 2500021
मोबाइल: 09415042384, 09013869447
वर्तमान पता: 22 महादेव रोड, नई दिल्ली 110001
मोबाइल: 09013869447
देवेंद्र सिंह की शिक्षा (Devendra Singh Education)
देवेंद्र सिंह ने श्रीराम रतन इंटर कॉलेज, कंचोसी बाजार, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश से 10वीं उत्तीर्ण (हाई स्कूल उत्तीर्ण) किया.
देवेंद्र सिंह राजनीतिक करियर (Devendra Singh Political Career)
देवेंद्र सिंह भाजपा के पुराने व वरिष्ठ नेता है. वे लगभग चार दशक से पार्टी से जुड़े हुए है. पढाई के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए. वर्ष 1982 में वह कोऑपरेटिव समितियों के अध्यक्ष बन गए. इसी के बाद वर्ष 1988 में उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में आने वाले झींझक से वे ब्लॉक प्रमुख बनाये गए. पहली बार वे वर्ष 1991 में राज्य के डेरापुर, कानपुर देहात से भाजपा के टिकट पर विधायक बने, पर 1992 में विधानसभा के भंग होते ही उनकी विधायकी भी चली गई. हालांकि 1996 में फिर से विधायक चुने गए और राज्य में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के मंत्री बने. देवेंद्र सिंह सितंबर 1997 से मार्च 1999 तक उत्तर प्रदेश सरकार में परिवार कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रहे. हालांकि, इस अवधि में मार्च 1997 से सितंबर 1997 तक उनके पास चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग का भी दायित्व रहा.
देवेंद्र सिंह को वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अकबरपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया. इस चुनाव में विजय प्राप्त कर उन्होंने पहली बार संसद में प्रवेश किया. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अनिल शुक्ला वारसी को 2,78,997 वोटों के विशाल अंतर से हराया. 2014 के लोकसभा चुनाव में सिंह को 4,81,584 वोट मिले और तो वही उनके निटकतम प्रतिद्वंदी बसपा के अनिल शुक्ला वारसी 2,02,587 मत हासिल हुए.
उत्तर प्रदेश की अकबरपुर लोकसभा सीट वर्ष 2008 में भारत के परिसीमन आयोग द्वारा 2002 में गठित की गई सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के कार्यान्वयन के हिस्से के रूप में अस्तित्व में आया. इससे पहले यह लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में नहीं था. लोकसभा की यह सीट राज्य के अम्बेडकर नगर जिले का एक प्रमुख शहर हैं. अकबरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच विधानसभा (विधान सभा) खंड शामिल हैं. अकबरपुर-रनियां. बिठूर, कल्याणपुर, महाराजपुर और घाटमपुर (एससी) हैं. वर्ष 2009 में गठित इस सीट पर पहली बार कांग्रेस की, तो उसके बाद के सभी तीनो चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है और तीनो बार भाजपा के टिकट पर देवेंद्र सिंह ही जीत दर्ज करने में सफल रहे है.
इसी अकबरपुर लोकसभा सीट से देवेंद्र सिंह 2019 और 2024 में हुए 17वीं व 18वीं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं. 2019 में सिंह को 5,81,282 वोट मिले और वे बहुजन समाज पार्टी के निशा सचन को 2,75,142 वोटों के अंतर से हराकर दूसरी बार इस सीट से सांसद बने. इसी के बाद 2024 में उन्हें इसी सीट से हैट्रिक लगाने का मौका मिला. इस बार के आम चुनाव में देवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राजा राम पाल को 44,345 वोटों के अंतर से हराकर तीसरी बार यहाँ से सांसद बने हैं. इस बार के आम चुनाव में देवेंद्र सिंह को कुल 5,17,423 मत प्राप्त हुए, तो वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महागठबंधन के उम्मीदवार राजा राम पाल को 4,73,078 मत हासिल हुए, जबकि 73,140 मत के साथ बसपा के राजेश द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे. वर्तमान में, देवेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के अकबरपुर सीट से 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसद हैं.
देवेंद्र सिंह की संपत्ति (Devendra Singh Property)
2024 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार देवेंद्र सिंह की कुल संपत्ति 4.78 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 99 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको देवेंद्र सिंह जीवनी (Devendra Singh Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












